Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मैरी बिस्कुट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मैरी बिस्कुट Galleta María.jpg 250px मैरी बिस्कुट की छवि मेरी, मारी, मारिया, मेरीबोन, मेरीएट्टा संयुक्त राजशाही (यूनाइटेड किंगडम) पीक फ़्रेन्स en Peek Freans नाश्ता बिस्कुट गेहूँ का आटा, वनस्पति तेल, वैनिला yesमैरी बिस्कुट (en Marie biscuit) एक प्रकार की बिस्कुट है। इसे विभिन्न भाषाओं में मारी, मारिया, मेरीबोन तथा मेरीएट्टा इत्यादि नामों से भी जाना जाता है। वर्णन यह बिस्कुट गोलाकार होती है तथा इसके ऊपरी पृष्ठ पर प्रायः नाम अंकित रहता है। किनारों पर सूक्ष्म अलंकारिक आकृतियाँ उकेरी जाती हैं। इसे गेहूँ के आटे, शर्करा, ताड़-तेल अथवा सूर्यमुखी-बीज-तेल से बनाया जाता है। रिच टी बिस्कुट की अपेक्षा इसमें सामान्यतः वैनिला का स्वाद होता है।https://books.google.com/books?id=BiyyueBTpaMC&pg=PA40 Historical Dictionary of the British Monarchy James Panton 24 February 2011 Scarecrow Press 978-0-8108-7497-8 40– इतिहास मेरी बिस्कुट का निर्माण लन्दन की पीक फ़्रेन्स en Peek Freans नामक बेकरी ने १८७४ में किया था। इसका उद्देश्य रूस की ग्राण्ड डचेस मारिया अलेक्ज़ान्द्रोव्ना तथा ड्यूक ऑफ़ एडिनबर्ग के विवाह का स्मरण करना था। यह शीघ्र ही यूरोप में लोकप्रिय हो गई, विशेषतः पुर्तगाल और स्पेन में। वहाँ गृहयुद्ध के पश्चात् यह बिस्कुट देश की आर्थिक पुनरुत्थान का प्रतीक बन गई क्योंकि बेकरी-गृहों ने गेहूँ की अधिकता को समाप्त करने हेतु इसका व्यापक उत्पादन किया।https://www.tienda.com/products/classic-maria-cookies-cuetara-co-01-2.html 2 Boxes of Classic Maria Cookies by Cuetara La Tienda https://web.archive.org/web/20150907185950/http://www.tienda.com/products/classic-maria-cookies-cuetara-co-01-2.html 7 September 2015 9 November 2007 dead दक्षिण अफ़्रीका में यह बिस्कुट १८९८ में बेकर्स बिस्कुट द्वारा उत्पादन में आने के पश्चात् प्रसिद्ध हुई। उपभोग दाएँ|अंगूठाकार|बटिक केक हेतु प्रयुक्त मेरी बिस्कुट — यह एक प्रकार का चॉकलेट केक है (हेजहॉग स्लाइस के समान) जो मलेशिया और ब्रुनेई में लोकप्रिय है। अनेक जन मानते हैं कि मैरी बिस्कुट का सरल स्वाद इसे चाय में डुबोकर खाने के लिए विशेष उपयुक्त बनाता है, जैसे रिच टी बिस्कुट। अन्य लोकप्रिय विधियों में दो बिस्कुटों को लेकर उनके बीच में मक्खन तथा गाढ़ा दूध अथवा मार्माइट en Marmite लगाकर सँडविच बनाना; उस पर सुनहरी शर्करा-रस (गोल्डन सिरप) डालना; अथवा इसे कस्टर्ड en Custard और जेली (जिलेटिन मिष्ठान्न) में चूरकर मिलाना सम्मिलित है। मेरी बिस्कुट गृह-निर्मित व्यञ्जनों में भी सामान्यतः प्रयुक्त होती है। भारत गणराज्य में यह बिस्कुट सामान्यतः मसाला चाय के साथ सादा रूप में खाई जाती है अथवा बेकरी-गृहों में चॉकलेट की परत चढ़ाकर रजत-पत्र (फ़ोइल) में लपेटकर बेची जाती है। भारत में इसके प्रमुख उत्पादक डिशा फूड्स, बॉन फूड इंडस्ट्रीज़, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़, पार्ले उत्पाद, आईटीसी लिमिटेड तथा डी.के. बेकिंग्स, कोलकाता हैं। प्रचलित ब्राण्डों में ट्रैफ़, मेरीबोन, मेरी गोल्ड, विटा मेरी, मेरी, मेरी लाइट तथा न्यूट्रिबेक मॉर्निंग मेरी सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त भारत में बिस्क फ़ार्म (पश्चिम बंगाल) तथा स्पिनर (असम) जैसे क्षेत्रीय उत्पादक भी रिच मेरी अथवा मिल्क मेरी नामक भिन्न-भिन्न रूपों में इसका निर्माण करते हैं।https://dir.indiamart.com/impcat/marie-biscuit.html?biz=40 Marie Biscuit Retailers & Dealers in India IndiaMART en 2025-12-27 अंगूठाकार|स्पेनी नातिल्यास कस्टर्ड — इसके ऊपर प्रायः एक मारिया बिस्कुट सजाकर परोसा जाता है। स्पेन में नातिल्यास नामक कस्टर्ड के ऊपर प्रायः एक मारिया बिस्कुट रखा जाता है। पुर्तगाल में सेर्रादूरा नामक प्रसिद्ध मिष्ठान्न में यह अनिवार्य घटक है। उरुग्वे में इसे दुल्से दे लेचे से भरकर नारियल-कणों से सजाया जाता है। ब्राज़ील में इसे दूध में भिगोकर चॉकलेट तथा वैनिला-स्वादयुक्त कस्टर्ड की परतों के साथ सजाया जाता है, ऊपर से फेंटी हुई क्रीम तथा काजू के टुकड़े डालकर पावे नामक लोकप्रिय मिष्ठान्न बनाया जाता है। आयरलैण्ड में इसे मेरीएट्टा कहा जाता है और जैकब्स नामक कम्पनी इसका निर्माण करती है। मलेशिया में लोग इसे मुख्यतः बाटिक केक बनाने में प्रयुक्त करते हैं।https://www.independent.co.uk/news/uk/this-britain/minor-british-institutions-the-marie-biscuit-1922809.html Minor British Institutions: The Marie biscuit Sean O'Grady 20 March 2010 The Independent 20 March 2010 सन्दर्भ 30em