Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान, ब्रह्मपुर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान, ब्रह्मपुर IISER Berhampur Logo.svg २०१६ सार्वजनिक प्रतिष्ठान प्रो के.वी.आर. चारी ब्रह्मपुर ओडिशा भारत www.iiserbpr.ac.in भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान, ब्रह्मपुर (IISER ब्रह्मपुर) ओडिशा के ब्रह्मपुर में स्थित एक सार्वजनिक अनुसंधान और शिक्षा संस्थान है। यह भारत के ७ भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थानों में से एक है। उच्च वैज्ञानिक शिक्षा एवं अनुसन्धान को बढ़ावा देने तथा पूर्व-स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर वैज्ञानिक खोज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसकी स्थापना मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा की गयी थी। भारत सरकार द्वारा यह संस्थान 'राष्ट्रीय महत्व के संस्थान' के रूप में मान्य है। सन २०१६-१७ के अगस्त माह से इस संस्थान ने कार्य करना आरम्भ किया था। इतिहास सन २००६ में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 'राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों' की श्रेणी में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थानों की स्थापना की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य मूलभूत विज्ञानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवम अनुसन्धान को बढ़ावा देना था। उसी वर्ष पुणे और कोलकाता के भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान काम करना शुरू कर दिये। इसके बाद मोहाली का संस्थान सन २००७ में, भोपाल और त्रिवेन्द्रम के संस्थान सन २००८ में, तिरुपति का संस्थान सन २०१५ में, तथा ब्रह्मपुर का संस्थान सन २०१६ में कार्य करना आरम्भ किए। Background https://www.iiserb.ac.in/page.php?page=Background%20&pid=9&id=2 11 मार्च 2021 12 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161112154837/http://iiserb.ac.in/page.php?page=Background%20&pid=9&id=2 dead कैम्पस ब्रह्मपुर का भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान अस्थायी रूप से ब्रह्मपुर के शासकीय आईटीआई के परिसर में काम कर रहा है। इसका स्थायी परिसर ब्रह्मपुर के पास लौदीग्राम में निर्माणाधीन है। शैक्षणिक कार्यक्रम आईआईएसईआर ब्रह्मपुर अभी एकीकृत बीएस-एमएस कार्यक्रम, एकीकृत पीएचडी और पीएचडी कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहा है। इस कार्यक्रम में प्रवेश एक संयुक्त प्रवेश कार्यक्रम के माध्यम से तथा अन्य IISER के समन्वय से किया जाता है। यहाँ पर विज्ञान के छात्रों को पञ्चवर्षीय द्वि-उपाधि कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाता है जो निम्नलिखित विषयों में है-https://www.iiseradmission.in/about.html About IISERs 12 मार्च 2021 25 मार्च 2021 https://web.archive.org/web/20210325075631/https://www.iiseradmission.in/about.html dead विभाग इस संस्थान में चार विभाग हैं जिनमें बीएस.-एम्.एस. की द्बैत-उपाधि, एकीकृत पी.एच. डी. एबं पी.एच. डी डिगियाँ प्रदान की जातीं हैं। ये चार विभाग ये हैं- १. जीवविज्ञान विभाग (Department of Biological Sciences) २. रसायनन विज्ञान विभाग (Department of Chemical Sciences) ३. गणित विभाग (Department of Mathematical Sciences) ४. पदार्थ विज्ञान विभाग (Department of Physical Sciences) इन्हें भी देखें भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान बाहरी कड़ियाँ IISER Website https://web.archive.org/web/20210324102548/http://www.iiseradmission.in/ 24 मार्च 2021 सन्दर्भ श्रेणी:Category:राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान श्रेणी:Category:राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला श्रेणी:Category:भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर