411 REFERENCE · Wikipedia
मन्द
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|275px|मन्दें किसी परिक्रमा करती हुई वस्तु की कक्षा के केन्द्रीय वस्तु से सब्से दूर और सबसे निकटतम बिन्दु होते हैं
3
width: 90%; text-align: left; font-size: normal; margin-left: 10px;
y
(1) दूरतम
(3) केन्द्र
(2) निकटतम
अपकेन्द्र (apocenter)
मुख्य
उपकेन्द्र (pericenter)
अपसौर (aphelion)
सूर्य
उपसौर (perihelion)
अपतारक (apastron)
तारा
उपतारक (periastron)
अपभू (apogee)
पृथ्वी
उपभू (perigee)
मन्द (apsis) किसी बड़ी वस्तु के इर्द-गिर्द परिक्रमा करती हुई किसी अन्य वस्तु की कक्षा में कोई चरम बिन्दु होता है।"सम्भाषणसंस्कृतम् शब्दकोशः (Spoken Sanskrit Dictionary) https://web.archive.org/web/20160920063147/http://spokensanskrit.de/index.php?beginning=0+&tinput=+apsis&trans=Translate 20 सितंबर 2016 ," ... मन्द manda m. apsis of a planet's course or its anomalistic motion ..."A Sanskrit-English Dictionary https://web.archive.org/web/20161229010012/https://books.google.com/books?id=_3NWAAAAcAAJ 29 दिसंबर 2016 ," Monier Monier-Williams, Clarendon, 1872 जब परिक्रमा करती हुई वस्तु केन्द्रीय वस्तु से सबसे कम दूरी पर होती है तो वह स्थान उपमन्द (periapsis) और वह स्थान जहाँ परिक्रमा कर रही वस्तु केन्द्रीय वस्तु से सर्वाधिक दूरी पर हो अपमन्द (apoapsis) कहलाता है।
कुछ विशेष वस्तुओं के लिये उपमन्द और अपमन्द की स्थिति को विशेष नाम दिये जाते हैं:
सूरज की परिक्रमा करती हुई किसी वस्तु का उसकी कक्षा में सूरज से अधिकतम दूरी वाला स्थान अपसौर (aphelion, ऐपहिलियन) और सबसे निकटतम स्थान उपसौर (perihelion, पेरिहिलियन) कहलाता हैPerihelion and Aphelion http://www.windows2universe.org/physical_science/physics/mechanics/orbit/perihelion_aphelion.html National Earth Science Teachers Association (NESTA) 2015-09-19 https://web.archive.org/web/20130420184635/http://www.windows2universe.org/physical_science/physics/mechanics/orbit/perihelion_aphelion.html 20 अप्रैल 2013 dead
पृथ्वी की परिक्रमा कर रही हर वस्तु (जिसमें चंद्रमा शामिल है) का कक्षा में पृथ्वी से निकटतम स्थान उपभू या पराकाष्ठा (perigee, पेरिजी) और दूरतम स्थान अपभू (apogee, ऐपोजी) कहलाता है
सूरज के अलावा किसी अन्य तारे की परिक्रमा कर रही वस्तु का कक्षा में उस तारे से दूरतम स्थान अपतारक (apastron, ऐपऐस्ट्रॉन) और निकटतम स्थान उपतारक (periastron, पेरिऐस्ट्रॉन) कहलाता है
किसी संहति-केन्द्र (center of mass) की परिक्रमा कर रही किसी वस्तु का कक्षा में उस तारे से दूरतम स्थान अपकेन्द्र (apocenter, ऐपोसेंटर) और निकटतम स्थान उपकेन्द्र (pericenter, पेरिसेंटर) कहलाता है
इन्हें भी देखें
उपसौर और अपसौर
सन्दर्भ
श्रेणी:कक्षाएँ (भौतिकी)