411 REFERENCE · Wikipedia
ऑरेगॉन संधि
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|उन मतभेद वाले इलाक़ों का नक़्शा जिन्हें ऑरेगॉन संधि ने सुलझा दिया
ऑरेगॉन संधि यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) और संयुक्त राज्य अमेरिका के दरमयान 15 जून 1846 को की गई एक संधि है जिसके ज़रिये उत्तर अमेरिका महाद्वीप के उत्तरपश्चिमी ऑरेगॉन इलाक़े में इन दोनों के बीच चल रहे मतभेद को सुलझाया गया। इस क्षेत्र पर "1818 की संधि" के बाद दोनों देशों का मिला-जुला क़ब्ज़ा था। ऑरेगॉन संधि पर हस्ताक्षर होने के बाद इस क्षेत्र में ब्रिटिश-नियंत्रित कनाडा और अमेरिका की सीमा 49 डिग्री उत्तर की अक्षांश रेखा पर निर्धारित की गई।
इन्हें भी देखें
ऑरेगॉन
ब्रिटिश कोलम्बिया
कनाडा
संयुक्त राज्य अमेरिका
श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका
श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका की संधियाँ
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना