411 REFERENCE · Wikipedia
संदर्भ दीर्घवृत्तज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
संदर्भ दीर्घवृत्तज 250px|लघ्वक्ष गोलाभ लघ्वक्ष गोलाभ (Oblate spheroid) मुख्य विषय भूगणित (Geodesy) प्रकार घूर्णन दीर्घवृत्तज (Ellipsoid of revolution)गणितीय मॉडल (Mathematical model) प्रमुख उपयोग स्थानिक संदर्भ प्रणालीभौगोलिक निर्देशांक प्रणाली विकिडाटा Q1335878
भूगणित (Geodesy) में, संदर्भ दीर्घवृत्तज गणितीय रूप से परिभाषित एक ऐसी सतह है जो भूआभ (Geoid) का सन्निकटन (अनुमानित गणितीय रूप) प्रस्तुत करती है। भूआभ, किसी आदर्श और चिकने गोले के विपरीत, पृथ्वी या किसी अन्य ग्रहीय पिंड का अधिक यथार्थ लेकिन अनियमित आकार है। यह आकार ग्रहीय पिंड के आंतरिक भाग की संरचना और घनत्व में भिन्नता के कारण गुरुत्वाकर्षण में होने वाले उतार-चढ़ाव, तथा घूर्णन करने वाले पिंडों में अपकेंद्री बल के कारण उत्पन्न होने वाले ध्रुवीय चपटेपन को ध्यान में रखता है।https://oceanservice.noaa.gov/facts/earth-round.html Is the Earth round? oceanservice.noaa.gov en 2026-04-05Torge Wolfgang Geodesy 2001 Walter de Gruyter 978-3-11-017072-6 2-5 en
अपनी गणितीय सरलता के कारण, संदर्भ दीर्घवृत्तज का उपयोग एक मानक सतह के रूप में किया जाता है। इसी सतह को आधार मानकर भूगणितीय नेटवर्क की गणनाएँ की जाती हैं तथा किसी बिंदु के निर्देशांक जैसे कि अक्षांश, देशांतर, और तुंगता (Elevation) को परिभाषित किया जाता है।
मानकीकरण और भौगोलिक (स्थानिक) अनुप्रयोगों के संदर्भ में, भूगणितीय संदर्भ दीर्घवृत्तज वह गणितीय मॉडल है जिसका उपयोग स्थानिक संदर्भ प्रणाली या भूगणितीय डेटम की परिभाषाओं में मूल आधार के रूप में किया जाता है।https://support.esri.com/en-us/gis-dictionary/reference-ellipsoid Reference Ellipsoid Definition GIS Dictionary support.esri.com en-us 2026-04-05
सन्दर्भ