411 REFERENCE · Wikipedia
कन्हौरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
14 अप्रैल 2016
कन्हौरी गांव भारत देश के हरियाणा राज्य में जिला रेवाड़ी का एक माध्यम आकार का सीमावर्ती गाँव है।
जनसँख्या
झज्जर जिले का सिलानी गाँव इसका पूर्वज गाँव माना जाता है। वैसे तो यह गाँव जाट बाहुल्य है परंतु इसके अतिरिक्त अन्य जातियों में चमार, धानक, कुम्हार, नाई, खाती, ब्राह्मण व वाल्मीकि यहाँ निवास करते हैं। जाट जाति में चाहार, किन्हा तथा लाम्बा गोत्र मौजूद हैं।
स्थिति
यह गाँव रेवाड़ी व झज्जर के बीच गाँव गुरावड़ा से 4 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इसका निकटतम रेलवे स्टेशन पाल्हावास है। इस गाँव में मूलभूत सुविधाओं में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक चिकित्सालय, आंगनवाडी, मंदिर, चौपाल, सिंचाई नहर, जलघर आदि उपलब्ध हैं।
जनजीवन
गाँव के लोग मुख्यतः खेती बाड़ी करते हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ के युवा पुलिस, सेना आदि में जाना पसंद करते हैं। यहाँ की कबड्डी की टीम पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है।
पर्व
इस गाँव में प्रत्येक वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को बाबा भैरू जी का मेला लगता है। इस दिन बाबा भैरू जी को तेल चढ़ाकर पूजा की जाती है। इस अवसर पर कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है जिसमें दूर दूर से पहलवान आकर अपना लोहा मनवाते हैं।
सन्दर्भ