411 REFERENCE · Wikipedia
हिमालयी नमक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सेंधा नमक एक प्रकार का खनिज नमक (रॉक साल्ट) है जो पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के झेलम जिले के खेवरा खानों से निकलता है। यह थोड़ी लाली लिये हुए सफेद नमक होता है। भारतीय उपमहाद्वीप में उपवास, व्रत आदि के समय लोग सेंधा नमक में बना हा अल्पाहार या फलाहार ही लेते हैं। सेंधा नमक को 'लाहौरी नमक' भी कहा जाता है, क्योंकि यह पाकिस्तान मे अधिक मात्रा मे मिलता है।
आयुर्वेद की बहुतसी दवाईयों मे सेंधा नमक का उपयोग होता है। सेंधा नमक भारत मे काफ़ी कम मात्रा मे प्राप्त होता है। भारत मे ८० प्रतिशत नमक समुद्री है, १५ प्रतिशत जमीनी और केवल पांच प्रतिशत पहाडी यानि कि सेंधा नमक। सेंधा नमक समुद्री नमक से कम नमकीन होता है। साफ़ है कि इसका अधिक उपयोग करना पडता है।
काला नमक और सेंधा नमक दोनो ही खनिज हैं। भारत के हिमाचल प्रदेश में मिलने वाला नमक वस्तुतः सेंधा नमक ही है। भारत में सेंधा नमक राजस्थान के सांभर झील से भी प्राप्त होता है। भारत में यह नमक लघु उद्योगों और हिंदुस्तान साल्ट लिमिटेड के खदानों द्वारा मख्यतः आपूरित होता है।
इन्हें भी देखें
काला नमक
श्रेणी:खनिज