411 REFERENCE · Wikipedia
वाँण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उत्तराखण्ड के वाण गाँव और नन्दा देवी राज जात के पड़ाव नन्दा देवी, नंदा देवी पर्वत नन्दा देवी राज जात
वाँण (Wan) गाँव 30.13 79.61 उत्तराखण्ड चमोली थराली 1896 2011 गढ़वाली, हिंदी +91-1363 246481 UK-11
thumb|right|वाँण गाँव का एक दृश्य
वाँण (Wan) उत्तराखण्ड के चमोली जिले की थराली तहसील में स्थित एक सुदूरवर्ती और ऐतिहासिक गाँव है। यह प्रसिद्ध नन्दा देवी राज जात यात्रा का १२वाँ और मुख्य पड़ाव है।वाण गांव में बैठक, 2027 में ही नंदा राजजात के आयोजन पर सहमति https://www.amarujala.com/video/uttarakhand/chamoli/video-meeting-held-in-wan-village-consensus-reached-to-hold-nanda-raj-jat-in-2027-chamoli-2026-06-16 अमर उजाला 16 जून 2026 1 अगस्त 2026 समुद्र तल से इसकी ऊँचाई लगभग २,५०० मीटर है।
लाटू देवता मन्दिर, बेदिनी बुग्याल और रूपकुण्ड के मार्ग में स्थित होने के कारण यह गाँव पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा है। रूपकुण्ड व बेदिनी बुग्याल ट्रेक के लिए यह अंतिम सड़क मार्ग वाला गाँव है।
रोजगार
यहाँ के निवासियों का मुख्य व्यवसाय कृषि है। कृषि के अतिरिक्त पर्यटन (ट्रेकिंग व गाइड), सत्तू, कीड़ाजड़ी (यार्सागुम्बा) और जड़ी-बूटी संग्रहण भी आय का प्रमुख स्रोत है। गाँव के कई लोग सरकारी, अर्ध-सरकारी व निजी क्षेत्रों में भी कार्यरत हैं।
त्यौहार और मेले
त्यौहार
गाँव में सभी प्रमुख हिन्दू त्यौहार जैसे होली, दीपावली, महाशिवरात्रि और जन्माष्टमी धूमधाम से मनाए जाते हैं।
मेले
यहाँ के स्थानीय मेलों में **बोरी मेला** और **नन्दा देवी मेला** मुख्य हैं। इसके अतिरिक्त अष्टरात्रि (अठवाड़), नवरात्र, धूंणी, रघड़ और डिगरी आंठ जैसे पारंपरिक मेले भी आयोजित होते हैं।
खान-पान एवं रहन-सहन
वाँण गाँव का पारंपरिक खान-पान पहाड़ी संस्कृति से जुड़ा है। यहाँ मुख्य रूप से कोद्दे (मडुआ) की रोटी, लिंगुड़े की भुज्जी (सब्जी), चंदरे का साग, फांणा और चैंंसू चाव से खाया जाता है।
मुख्य फसलें
यहाँ की मुख्य फसलों में गेहूँ, जौ, आलू, राजमा और चौलाई (रामदाना) शामिल हैं। पर्वतीय क्षेत्र और विषम भूगोल के कारण खेतों की जुताई के लिए आज भी बैलों का प्रयोग किया जाता है।
प्रमुख मन्दिर
वाँण गाँव में धार्मिक आस्था के कई केंद्र हैं:
**लाटू देवता मन्दिर:** यह यहाँ का एक प्रसिद्ध और अनोखा मंदिर है, जहाँ पुजारी आँख और मुँह पर पट्टी बाँधकर पूजा अर्चना करते हैं।Latu Devta Temple: उत्तराखंड का अनोखा मंदिर, आंख-मुंह पर पट्टी बांधकर होती है पूजा, जानें वजह https://hindi.news18.com/news/uttarakhand/chamoli-latu-devta-temple-in-chamoli-uttarakhand-know-why-priests-worships-latu-devta-with-a-blindfold-5364125.html News18 हिंदी 3 फरवरी 2023 1 अगस्त 2026अगस्त 2026 InternetArchiveBot
नन्दा देवी मन्दिर
गोलू देवता मन्दिर
इसके अलावा भी कई स्थानीय देवी-देवताओं के थान (मन्दिर) स्थित हैं।
लोकनृत्य व संगीत
यहाँ के प्रमुख लोकनृत्य **झोड़ा** और **चांचड़ी** हैं, जो विशेष अवसरों और त्यौहारों पर गाए व नाचे जाते हैं।
संदर्भ
श्रेणी:चमोली जिले के गाँव
श्रेणी:उत्तराखण्ड के पर्यटन स्थल
श्रेणी:नन्दा देवी राज जात