411 REFERENCE · Wikipedia
श्रेयस अय्यर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
श्रेयस अय्यर Shreyas Iyer Captain.jpg श्रेयस संतोष अय्यर 1994 12 6 yes मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत दाहिने हाथ से बल्लेबाजी राइट आर्म लेग ब्रेक बल्लेबाज true भारत 10 दिसम्बर 2017 श्रीलंका 219 13 दिसम्बर 2017 श्रीलंका 41 20 फरवरी 2022 वेस्टइंडीज 70 27 फरवरी 2022 श्रीलंका 41 मुम्बई 2013/14–वर्तमान दिल्ली कैपिटल्स 2015–2021 41 कोलकाता नाइट राइडर्स 2022-वर्तमान 3 प्रथम श्रेणी वनडे ट्वेन्टी २० 45 2 3 3988 97 29 54.63 48.50 14.50 11/20 0/1 0/0 202* 88 23 427 6 0 2 0 0 145.50 0 0 – – 0 – – n/a 2/29 0/2 – 30/– 1/– http://www.espncricinfo.com/india/content/player/642519.html ईएसपीएन क्रिकइन्फो 27 फरवरी 2022 2026 में श्रेयस अय्यर
श्रेयस संतोष अय्यर (जन्म; ०६ दिसम्बर १९९४Shreyas Iyer Cricinfo Dec 24, 2017 http://www.espncricinfo.com/india/content/player/642519.html Dec 24, 2017 https://web.archive.org/web/20171214160749/http://www.espncricinfo.com/india/content/player/642519.html 14 दिसंबर 2017 live ) एक क्रिकेट खिलाड़ी है जो दिल्ली की क्रिकेट टीम के लिए खेलते है और भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और ट्वेन्टी-२० अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते है। ये एक दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के एक वैकल्पिक ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। ये २०१४ के आईसीसी अंडर -१९ क्रिकेट विश्व कप में भारत की अंडर -१९ क्रिकेट टीम के लिए खेले थे। जबकि उन्होंने २०१४ सीज़न के दौरान इंग्लैंड में ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट टीम का भी प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा ये इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए भी खेलते हैं।जिस टीम के कप्तान भी है
व्यक्तिगत जीवन
श्रेयश अय्यर जिनका जन्म ०६ दिसम्बर १९९४ को भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में हुआ था। जबकि जब ये मात्र १२ के थे तब पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी प्रवीण आमरे के सम्पर्क में आये थे। प्रवीण आमरे जो अय्यर के कोच है। आमरे ने अय्यर को क्रिकेट खेलना सिखाया। जब ये पढ़ाई करते थे तो इनके साथी खिलाड़ी इनकी तुलना वीरेंद्र सहवाग से करते थे। इन्होंने अपनी स्नातकीय शिक्षा पोडार कॉलेज से की थी जिसमें इन्होंने कई क्रिकेट ट्रॉफियां भी जीताने में अहम भूमिका निभाई थी।
इनके क्रिकेट जीवन पर एक शॉर्ट फिल्म डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गयी जिसका शीर्षक श्रेयस अय्यर डॉक्यूमेंट्री - ए फादर्स ड्रीम है।क्रिकेट कंट्री Shreyas Iyer Documentary - A Father's Dream https://www.youtube.com/watch?v=PnDkLNciTJc 15 दिसम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20170407035424/https://www.youtube.com/watch?v=PnDkLNciTJc 7 अप्रैल 2017 live इसका निर्देशन क्रिकेट लेखक आयुष पुथरा ने किया है।
क्रिकेट कैरियर
घरेलू कैरियर
श्रेयस अय्यर ने २०१४ में यूनाइटेड किंगडम का दौरा किया था तब इन्होंने ट्रेंट ब्रिज की क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया था उस दौरान इन्होंने ९९ की औसत से २९७ रन बनाए थे उसमें इनका सर्वाधिक स्कोर १७१ रहा था जो कि एक रिकॉर्ड था।
श्रेयस अय्यर ने नवम्बर २०१४ में अपने लिस्ट ए क्रिकेट कैरियर की शुरुआत मुम्बई के लिए खेलते हुई २०१४-१५ विजय हजारे ट्रॉफी में की थी और उस ट्रॉफी में इन्होंने ५४.६० की बल्लेबाजी औसत से २७३ रन बनाये थे। जबकि दिसम्बर २०१४ में इन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट कैरियर की भी शुरुआत कर दी और उन्होंने अपना पहला मैच २०१४-१५ रणजी ट्रॉफी में खेलने को मिला। उस ट्रॉफी में इन्होंने ५०.५६ की बल्लेबाजी औसत से ८०९ रन बनाए थे जिसमें २ शतक और ६ अर्धशतक शामिल थे और ये ७वें स्थान पर रहे थे जिन्होंने २०१४-१५ की रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाए थे।
इसके अलावा श्रेयस अय्यर इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलते है। ये इंडियन प्रीमियर लीग में २०१५ से 2021 तक दिल्ली डेयरडेविल्स की फ्रेंचाइजी के लिए खेलते थे। 2022 से कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ है । जिन्होंने २०१५ इंडियन प्रीमियर लीग में ३३.७६ की बल्लेबाजी औसत से कुल १४ मैचों में ४३९ रन बनाए थे। वर्ष 2016 में श्रेयस अय्ययर को क्रिकेटर ऑफ द ईयर नामक पुरस्कार https://web.archive.org/web/20200627201110/https://www.indiaknowledgeofficial.co.in/2020/06/shreyas-iyer-biography-and-success.html?m= 27 जून 2020 सेेे सम्मानित किया गया था ।
अंतरराष्ट्रीय कैरियर
श्रेयस अय्यर ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत ०१ नवम्बर २०१७ को न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ फिरोज शाह कोटला ग्राउंड, दिल्ली में की थी हालाँकि उस मैच में इन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था।ईएसपीएन क्रिकइन्फो 1st T20I (N), New Zealand tour of India at Delhi, Nov 1 2017 http://www.espncricinfo.com/series/18029/scorecard/1120093/india-vs-new-zealand-1st-t20i-nz-in-ind-2017-18/ 15 दिसम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20171215111742/http://www.espncricinfo.com/series/18029/scorecard/1120093/india-vs-new-zealand-1st-t20i-nz-in-ind-2017-18/ 15 दिसंबर 2017 live इसके बाद अय्यर को राजकोट के मैच में खेलने का मौका मिला और २१ गेंदों पर २३ रनों की पारी खेली थी। फिर बाद में अय्यर को सीरीज के अंतिम मैच में भी जो विशाखापत्तनम में खेला गया था उसमें मौका मिला लेकिन वर्षा के कारण वो मैच मात्र ८-८ ओवर का था जिसमें अय्यर ने ६ गेंदों पर ६ रन बनाए थे।ईएसपीएन क्रिकइन्फो 3rd T20I (N), New Zealand tour of India at Thiruvananthapuram, Nov 7 2017 http://www.espncricinfo.com/series/18029/scorecard/1120095/india-vs-new-zealand-3rd-t20i-nz-in-ind-2017-18/ 15 दिसम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20171214191342/http://www.espncricinfo.com/series/18029/scorecard/1120095/india-vs-new-zealand-3rd-t20i-nz-in-ind-2017-18/ 14 दिसंबर 2017 live
इसके बाद श्रेयस अय्यर ने अपने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ ३ वनडे मैचों की सीरीज के दौरान १० दिसम्बर २०१७ को धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ क्रिकेट कंट्री भारत के 219वें वनडे खिलाड़ी बने श्रेयस अय्यर http://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-sri-lanka-1st-odi-shreyas-iyer-becomes-indias-219th-odi-cricketer-668014 15 दिसम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20171215111512/http://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-sri-lanka-1st-odi-shreyas-iyer-becomes-indias-219th-odi-cricketer-668014 15 दिसंबर 2017 live की थी लेकिन पहले एक दिवसीय मैच में ये विफल दैनिक जागरण पहले मैच में छाप नहीं छोड़ पाए श्रेयस अय्यर https://m.jagran.com/himachal-pradesh/dharmshala-himachal-dharamshala-india-or-shri-lanka-criket-match-report-17181369.html 15 दिसम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20171215114119/https://m.jagran.com/himachal-pradesh/dharmshala-himachal-dharamshala-india-or-shri-lanka-criket-match-report-17181369.html 15 दिसंबर 2017 live रहे थे और महज ९ रन ही बना पाए थे नुवान प्रदीप की गेंद पर बोल्ड आउट हुए थे।ईएसपीएन क्रिकइन्फो 1st ODI (D/N), Sri Lanka tour of India at Dharamsala, Dec 10 2017 http://www.espncricinfo.com/series/18074/scorecard/1122726/india-vs-sri-lanka-1st-odi-sl-in-india-2017-18/ 15 दिसम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20171215050538/http://www.espncricinfo.com/series/18074/scorecard/1122726/india-vs-sri-lanka-1st-odi-sl-in-india-2017-18 15 दिसंबर 2017 live लेकिन श्रृंखला के दूसरे मुकाबले (मोहाली के पीसीए स्टेडियम) में इन्होंने अपने हुनर को दिखाया और रोहित शर्मा का साथ देते हुए शानदार बल्लेबाजी की थी और ८८ रनों की पारी खेली। उस मैच में रोहित शर्मा अमर उजाला रोहित के तूफान के बाद श्रेयस अय्यर ने बताया, कैसा महसूस कर रहा था https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news/i-am-shocked-to-see-rohit-s-batting-shreyas-iyer 15 दिसम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20171215071342/https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news/i-am-shocked-to-see-rohit-s-batting-shreyas-iyer 15 दिसंबर 2017 live ने अपने एक दिवसीय क्रिकेट कैरियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया था।ईएसपीएन क्रिकइन्फो 2nd ODI (D/N), Sri Lanka tour of India at Chandigarh, Dec 13 2017 http://www.espncricinfo.com/series/18074/scorecard/1122727/india-vs-sri-lanka-2nd-odi-sl-in-india-2017-18/ 15 दिसम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20180722005215/http://www.espncricinfo.com/series/18074/scorecard/1122727/india-vs-sri-lanka-2nd-odi-sl-in-india-2017-18/ 22 जुलाई 2018 live
श्रेयस अय्यर ने अपना टेस्ट डेब्यू न्यूजीलैंड के खिलाफ 2021 में कानपुर में किया था | इस मैच में श्रेयस अय्यर ने अपनी पहली ही पारी में ही शतक जड़ दिया था जिसके के साथ वे डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले 16वें भारतीय बन गए थे |https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/ind-vs-nz-test-shreyas-iyer-first-indian-to-complete-debut-century-and-fifty-in-india-vs-new-zealand-kanpur-test-tspo-1364394-2021-11-28/?utm_source=Wikipedia_wp IND vs NZ Test: श्रेयस अय्यर ने डेब्यू टेस्ट में रचा इतिहास, ऐसा अब तक कोई भारतीय नहीं कर सका आज तक hindi 2022-05-17इसी के साथ वे डेब्यू टेस्ट की दो पारियों में शतक और फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर भी बन गए है |
इंडियन प्रीमियर लीग
श्रेयस अय्यर जिन्हें २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग में गौतम गंभीर द्वारा कप्तानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के कप्तान बना दिया और उन्होंने पहले ही कप्तानी वाली मैच में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए ९३ नाबाद रन बना दिए है।कप्तान के तौर पर पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने बना डाला विश्व रिकॉर्ड, धोनी, रोहित सबको छोड़ा पीछे https://hindi.sportzwiki.com/cricket/shreyas-achieve-his-first-victory-as-a-captain-of-delhi-deyardevils/ 30 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20180430183208/https://hindi.sportzwiki.com/cricket/shreyas-achieve-his-first-victory-as-a-captain-of-delhi-deyardevils/ 30 अप्रैल 2018 live ये २०१५ से ही आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते आ रहे है।टाइम्स ऑफ़ इंडिया Amazing feeling to win my first game as skipper, says Shreyas Iyer https://timesofindia.indiatimes.com/sports/cricket/ipl/top-stories/amazing-feeling-to-win-my-first-game-as-skipper-says-shreyas-iyer/articleshow/63952642.cms 30 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20180430220920/https://timesofindia.indiatimes.com/sports/cricket/ipl/top-stories/amazing-feeling-to-win-my-first-game-as-skipper-says-shreyas-iyer/articleshow/63952642.cms 30 अप्रैल 2018 live 2022 में इन्हे 12.25 करोड में केकेआर द्वारा खरीदे गये यह इस सीजन के दुसरे सबसे महगे खिलाडी है।https://www.filemywap.in/shreyas-iyer-girlfriend_sister_ipl-salary-instagram-biography-2022/ श्रेयस अय्यर गर्लफ्रेन्ड,बहन,आईपीएल सेलरी, लम्बाई, इनस्टाग्राम , जीवनी 2022 ( shreyas iyer girlfriend,sister,Ipl Salary, Instagram, Biography 2022 ) – filemywap.in en-US 2022-02-17 17 फ़रवरी 2022 https://web.archive.org/web/20220217130040/https://www.filemywap.in/shreyas-iyer-girlfriend_sister_ipl-salary-instagram-biography-2022/ dead इसके बाद KKR ने उन्हें आईपीएल सीजन 2022 के लिए कप्तान भी बनाया है | IPL 2025 में, Shreyas ने पंजाब किंग्स (PBKS) की कप्तानी की और टीम को फाइनल तक ले गए। क्वालिफायर 2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी 87 रन की नाबाद पारी (41 गेंदों में) ने PBKS को 11 साल बाद फाइनल में पहुंचाया, हालांकि क्वालिफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ वह केवल 3 रन ही बना सके। वह मिडिल ऑर्डर में अपनी तेज तर्रार बल्लेबाजी और नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं।
सन्दर्भ
2
श्रेणी:भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:भारतीय ट्वेन्टी २० क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:1994 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:दाहिने हाथ के बल्लेबाज़
श्रेणी:मुम्बई के लोग
श्रेणी:2026 एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ी