411 REFERENCE · Wikipedia
आणंद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आणंद Anandઆણંદ Amul Plant at Anand.jpg आणंद में अमूल फैक्ट्री दूध की नगरी नगर आणंद India Gujarat 22.556 72.951 inline, title गुजरात में स्थिति देश प्रान्त गुजरात ज़िला आणंद ज़िला तालुका 39 209410 2011 भाषा प्रचलित गुजराती भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 388001 दूरभाष कोड 2692 GJ 23
आणंद (Anand) भारत के गुजरात राज्य के आणंद ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। इसका प्राचीन नाम आनंदपुर था। आणंद दूध उत्पादनों के लिए प्रसिद्ध अमूल सहकारी संघ के लिए जाना जाता है।"Gujarat, Part 3," People of India: State series, Rajendra Behari Lal, Anthropological Survey of India, Popular Prakashan, 2003, ISBN 9788179911068"Dynamics of Development in Gujarat," Indira Hirway, S. P. Kashyap, Amita Shah, Centre for Development Alternatives, Concept Publishing Company, 2002, ISBN 9788170229681"India Guide Gujarat," Anjali H. Desai, Vivek Khadpekar, India Guide Publications, 2007, ISBN 9780978951702
इतिहास
आनंदपुर गुजरात में स्थित एक ऐतिहासिक नगर है जिसका नाम अब आणंद कर दिया गया है। राजपूत राजा शीलादित्य सप्तम के अलिया ताभ्रदानपट्ट में आनंदपुर का उल्लेख है। इस नगर में राजा का शिविर था जहां से यह शासन प्रचलित किया गया है। किंवदंती के अनुसार आनंदपुर सारस्वत ब्राह्मणों का मूल स्थान है। उनका कहना है कि उन्होंने ही देवनागरी लिपि का आविष्कार किया था। 7वीं शती ई. में जब युवानच्वांग भारत आया था तो आनंदपुर का प्रांत मालवा के उत्तर पश्चिम की ओर साबरमती के पश्चिम में स्थित था। यह मालवा राज्य के ही अधीन था। इसका दूसरा नाम वरनगर भी था। ऋग्वेद प्रातिशाख्य के रचयिता उव्वट ने अपने ग्रन्थ के प्रत्येक अध्याय के अंत में इति आनन्दपुर वास्तव्यं लिखा है। बहुत संभव है कि वह इसी नगर का निवासी रहा हो। नागर ब्राह्मण वरनगर के निवासी होने से ही नागर कहलाए।
इन्हें भी देखें
अमूल
आणंद ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:गुजरात के शहर
श्रेणी:आणंद ज़िला
श्रेणी:आणंद ज़िले के नगर