411 REFERENCE · Wikipedia
कोयला भारती
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जनवरी 2017
जनवरी 2017
जनवरी 2017
'कोयला भारती' भारत कोकिंग कोल लिमिटेड धनबाद की तरफ से छपने वाली पत्रिका है। प्रत्येक छमाही में इसका प्रकाशन किया जाता है। प्रत्येक वर्ष गणतन्त्र दिवस और स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर इसका विमोचन किया जाता है। अब तक इस पत्रिका के कुल 24 अंक प्रकाशित किए जा चुके हैं। इस पत्रिका में साहित्य की सभी विधाओं से संबंधित सामग्री प्रकाशित करने का प्रयास किया जाता है। इसमें प्रमुख रूप से चिकित्सा विज्ञान, पर्यटन, कविता, कहानी, राजभाषा चिंतन से संबंधित आलेख से प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। देश भर में कई राष्ट्रीय सम्मेलनों में इस पत्रिका को श्रेष्ठ विषयवस्तु के लिए कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है।
श्रेणी:पत्रिकाएँ