Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

निचला कोहिस्तान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रांत में पूर्व कोहिस्तान ज़िला (लाल रंग में) निचला कोहिस्तान या लोवर कोहिस्तान या कोहिस्तान बाल (उर्दू और पश्तो: ur بالا کوہستان, अंग्रेज़ी: Upper Kohistan) पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रांत के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित एक ज़िला है। इसे वर्ष 2014 में कोहिस्तान जिले को द्विभाजित कर, बनाया गया था।http://www.dawn.com/news/1080683 संग्रहीत प्रति 15 सितंबर 2016 https://web.archive.org/web/20160303225314/http://www.dawn.com/news/1080683 3 मार्च 2016 live नाम की उत्पत्ति 'कोह' फ़ारसी भाषा का एक शब्द है जिसका मतलब 'पर्वत' होता है। अन्य हिन्द-ईरानी भाषाओँ में यही शब्द पश्तो में 'ग़र', प्राचीन अवस्ताई भाषा में 'गैरी' और संस्कृत में 'गिरि' के रूप में सजातीय शब्द के तौर पर मिलता है। कोहिस्तान ज़िले में बहुत से पहाड़ हैं, जिस से यह शब्द आया है। विवरण कोहिस्तान ज़िले में सन् १९९८ में ४,७२,५७० लोगों कि आबादी थी। इसका क्षेत्रफल क़रीब ७,४९२ वर्ग किमी है। यहाँ ज़्यादातर कोहिस्तानी भाषा और अन्य दार्दी भाषाओँ के साथ पश्तो बोलने वाले भी रहते हैं। अधिकतर लोग धर्म से सुन्नी मुस्लिम हैं हालांकि एक अल्पसंख्यक शिया मुस्लिम समुदाय भी यहाँ मिलता है। कोहिस्तान आर्थिक रूप से एक पिछड़ा और अविकसित इलाक़ा समझा जाता है। २००६ में इस ज़िले का साक्षरता दर सिर्फ़ २०% मापा गया था।http://www.statpak.gov.pk/depts/fbs/statistics/pslm_prov2006-07/2.14a.pdf संग्रहीत प्रति 15 सितंबर 2016 https://web.archive.org/web/20101113174308/http://www.statpak.gov.pk/depts/fbs/statistics/pslm_prov2006-07/2.14a.pdf 13 नवंबर 2010 dead अधिकतर लोग कृषि या मवेशी पालन से जीवन बसर करते हैं और ग़रीबी व्यापक है। ज़िले की ज़मीन पहाड़ी या फिर शुष्क होने से खेती में कठिनाई पेश आती है। पनीर, मक्खन, ऊन और लकड़ी यहाँ के मुख्य उत्पादन हैं। इस ज़िले से विशेषकर अख़रोट की लकड़ी अन्य क्षेत्रों में भेजी जाती है। कोहिस्तान ज़िला काराकोरम राजमार्ग के रास्ते में आता है और यहाँ से यह पाक-अधिकृत कश्मीर में स्थित गिलगित शहर की तरफ़ निकलता है। इन्हें भी देखें ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा कोहिस्तानी भाषा ऊपरी कोहिस्तान सन्दर्भ 2 श्रेणी:ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा के ज़िले श्रेणी:पाकिस्तान के ज़िले श्रेणी:भारतीय उपमहाद्वीप के ज़िले