411 REFERENCE · Wikipedia
शान्ति घोष
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Sri Shanti Ghosh.jpg शान्ति घोष 22 नवम्बर 1916 कोलकाता, भारत 1989 बंगाली महिला कॉलेज १५ वर्ष की आयु में ब्रितानी मजिस्ट्रेट की हत्या के लिये
शान्ति घोष (२२ नवम्बर १९१६ -- १९८९) भारत के स्वतंत्रता संग्राम की क्रान्तिकारी वीरांगना थीं। अपनी सहपाठिनी सुनीति चौधरी के साथ मिलकर उन्होने १४ दिसम्बर १९३१ को त्रिपुरा के कलेक्टर सी जी वी स्टिवेन को उसके बंगले पर गोली मारी थी। शान्ति और सुनीति को संसार की सबसे कम उम्र की क्रान्तिकारी माना जाता है। अंग्रेज सरकार ने उन्हें आजीवन काले पानी की सजा दी थी।
शान्ति घोष जन्म कोलकाता में हुआ था। वह प्रोफेसर देवेन्द्र नाथ घोष की पुत्री थीं। वे कुमिल्ला के स्थानीय विद्यालय फैजुनिशां बालिका विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा थीं। उनकी आवाज बहुत मधुर थी और वे गायन भी करतीं थीं।
श्रेणी:भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम
श्रेणी:भारतीय स्वतंत्रता का क्रान्तिकारी इतिहास