411 REFERENCE · Wikipedia
सोहन सिंह जोश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सोहन सिंह जोश (1898-1982) भारत के एक स्वतंत्रता सेनानी तथा साम्यवादी कार्यकर्ता थे।
सोहन सिंह जोश का जन्म 18 नवम्बर 1898 को अमृतसर जिले के अजनाला तहसील के चेतनपुर गांव में हुआ था। उनका परिवार जाट किसानों के निम्न मध्यम तबके का था। उनके पिता लाल सिंह और माता दयाल कौर थीं।
1911-15 में सोहन सिंह ने मजीठा मिशन मिड्ल से स्कूल में पढ़ाई की जो ईसाई मिशन स्कूल था। पढ़ाई और खेलकूद में वह काफी आगे थे। 1916 में मैट्रिक पास करने के बाद वह खालसा कॉलेज, अमृतसर में भर्ती हो गए। मैट्रिक की पढ़ाई उनेने कम समय में बिना शिक्षकों के ही उतीर्ण कर ली। ऐसा उसने घर का पैसा बचाने के लिए किया। घर में आर्थिक समस्या बढ़ रही थी। उसे अपनी पढ़ाई कुछ ही महीनों बाद छोड़नी पड़ी।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:भारत के स्वतंत्रता सेनानी