Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नॉर्मन अनिल कुमार ब्राउन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एयर चीफ़ मार्शल नॉर्मन अनिल कुमार ब्राउन (जन्म 15 दिसम्बर, 1951) भारत के 23वें वायुसेना प्रमुख रह चुके हैं। इनका इलाहाबाद में एक एंग्लो-इंडियन समुदाय में हुआ है। उनकी शुरूआती पढ़ाई सेंट जोसेफ कॉलेज़, इलाहाबाद से हुई। किरण ब्राउन से उनका विवाह हुआ। उनके पुत्र उमर भारतीय वायुसेना में एक लड़ाकू पायलट के रूप में कार्य करता हैं और सुपुत्री अलीशा एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के साथ काम कर रही हैं। एयर चीफ मार्शल ब्राउन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने जगुआर स्क्वाड्रन की कमान संभालने से पहले जगुआर विमान पर यूनाइटेड किंगडम की रॉयल एयर फोर्स के साथ प्रशिक्षण भी लिया है। एयर कमांड और स्टाफ कॉलेज, मैक्सवेल एयर फोर्स बेस, सं.रा. अमेरिका के स्नातक अनिल कुमार ने एयर मुख्यालय में एयर वॉर स्ट्रैटेजी सेल में संयुक्त निदेशक, मुख्य परिचालन अधिकारी और एक सुखोइ सू-30 बेस, एयर के कमांडिंग ऑफिसर सहित कई नियुक्तियाँ की हैं। == सन्दर्भ == नॉर्मन अनिल कुमार को हंटर, मिग-21, जगुआर और सुखोई लड़ाकू विमानों को उड़ाने का 3100 घंटे का अनुभव है। भारतीय वायु सेना में इन्हें लोग 'चार्ली ब्राउन' के उपनाम से जानते हैं। भारतीय वायु सेना प्रमुख बनने से पूर्व वह वायुसेना के उप प्रमुख थे। उसके पहले पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख थे। 31 जुलाई 2011 को वह भारत के 23वें वायुसेना प्रमुख बने और 31 दिसंबर, 2013 तक इस पद पर रहे। अप्रैल, 2014 से अप्रैल 2016 तक उन्होंने नाॅर्वे में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया। == सन्दर्भ ==