411 REFERENCE · Wikipedia
अनारकली सूटस्
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
वर्तनी और व्याकरण जून 2015
अनारकली सूट के कपड़े, विशेष रूप से भारत की महिलाएं उपयोग करती हैं। यह एक लंबी बाजू वाली काॅलर-रहित कमीज है जो 'कुर्ता' के नाम से प्रसिद्ध है। भारत की यह पोशाक भारतीय संस्कृति का भी एक हिस्सा है, और लोग इसे बहुत शौक से पहनते है। यह पुराना फैशन है जो इस समय ट्रेंडिंग में चल रहा है।
विशेषताएं
कुर्ता, जो आवरण का एक मुख्य हिस्सा है, यह सिल्क, मखमल, जॉर्जट, शिफॉन, क्रेप, ब्रोकेड, चंदेरी या कपास , किसी भी प्रीमियम कपड़ा सामग्री से बना हुआ होता है। यह इस तरह से सिलाया जाता है कि छाती के ऊपरी हिस्से पर फिट हो जाता है और नीचे का हिस्सा पैर के पास ढीला रहता है। निचला हिस्सा वर्तुलाकार रूप में एक अलग कपड़ा होता है जो चुन्नट से बनी हुई एक छतरी के समान लगता है। अधिकांश अनारकली कुर्ते किसी भी औरत की कमर को सूट करने के लिये तैयार किए गए हैं।
इसके अलावा, नेकलाइन के पैटर्न एवं आस्तीन में रूपांतर कराने से इस पोशाक की सुंदरता और भव्यता बढ़ती है।
फैशन और शादी डिज़ाइनर सूट बहुत शान से कुंदन कढ़ाई के साथ बनाए जाते है, जो कि ज़रदोज़ी और कुंदन कढ़ाई का एक संयोजन है। ज़री बॉर्डर, जो सोने और चांदी के धागे का उपयोग करके बनाई जाती है, एक पारंपरिक कढ़ाई है। सेक्विन जो विभिन्न आकारों की माला से बांधकर सजावट की जाती है।http://www.dresstop24.com/2014/05/glorious-designer-net-anarkali-suits.html शादी के लिए शानदार डिजाइनर नेट अनारकली सूट संग्रह ड्रेसटॉप२४ .कॉम https://web.archive.org/web/20150531020555/http://www.dresstop24.com/2014/05/glorious-designer-net-anarkali-suits.html 31 मई 2015 dead https://www.mirraw.com/salwar-suits/anarkali-salwar-kameez अनारकली सूट मिरराव.कॉम https://web.archive.org/web/20191106063412/https://www.mirraw.com/salwar-suits/anarkali-salwar-kameez 6 नवंबर 2019 dead
अनारकली सूट का नीचे का हिस्सा, जिसे 'चूड़ीदार' कहते है, एक पतलून के रूप में बनाया जाता है, जो आम तौर पर लंबा होता है। फैलाव देने के लिए अतिरिक्त लंबाई कड़ी करके एड़ियों पर जोड़ दिया जाता है।
टखने पर ये अतिरिक्त परतें चूड़ियों की तरह दिखती है, इसलिए इसे चूड़ीदार के नाम से पहचाना जाता है।
इतिहास
अनारकली सूट का उद्भव मुग़ल काल में हुआ था और यह नाम अकबर, जो मुगल वंश के सम्राटों में से एक थे, की उपपत्नी - जिसका नाम अनारकली था - उसकी याद में दिया गया है। यह माना जाता है कि अनारकली ईरान राष्ट्र की थीं और उनका असली नाम नादिरा बेगम या शरफ-उन-निसा था।http://www.dawn.com/news/694833/legend-anarkali-myth-mystery-and-history लेजेंड: अनारकली: मिथ, रहस्य और इतिहास डौन .कॉम ११ फरवरी २०१४ https://web.archive.org/web/20150601135527/http://www.dawn.com/news/694833/legend-anarkali-myth-mystery-and-history 1 जून 2015 live
उनकी सुंदरता और अनार जैसे रंग के कारण, वह अकबर के दरबार में 'अनारकली' के नाम से प्रसिद्ध थीं। फिर भी, इस कुख्यात ऐतिहासिक चरित्र की कहानी शोकपूर्ण रूप में समाप्त हो गई। बहुतों ने माना कि, उन्हें अकबर के बड़े बेटे राजकुमार सलीम (जहांगीर) के साथ व्यभिचारी संबंध होने के कारण दीवार में जिंदा दफना दिया गया था। कुछ ने यह सोचा कि उनकी मौत बीमारी से हुई , जब अकबर डेक्कन यात्रा के लिए चले गए थे।
चर्चित फिल्म 'मुगल-ए-आज़म' में आकर्षक और सुंदर मधुबाला ने अनारकली की भूमिका निभाने के दौरान जो पोशाक पहनी थी, वह बहुत प्रसिद्ध हुई, और यही कारण है कि भारतीय फैशन बाजार में अनारकली सूट की शुरुआत हुई।
फैशन और रुझान
यह लोकप्रिय पोशाक अपने बहुमुखी आकर्षण के लिए जाना जाता है जिसे फैशन और रुझान में परिवर्तन के अनुसार उचित रूप से डिजाइन किया जाता है। आजकल अनारकली सूट कई प्रकार में उपलब्ध हैं, जैसे :http://shopping.rediff.com/categories/anarkali-suits/cat-10168?sc_cid=offers.bycontext.com%7Cinhome_top%7Cfixcat_womensclothing%7Cfixcat_Anarkali%20_Suits अनारकली सूट के कई प्रकार शॉपिंग .रेडिफ .कॉम 1 नवंबर 2023 https://web.archive.org/web/20231101155333/https://shopping.rediff.com/categories/anarkali-suits/cat-10168?sc_cid=offers.bycontext.com%7Cinhome_top%7Cfixcat_womensclothing%7Cfixcat_Anarkali%20_Suits dead
चूड़ीदार अनारकली सूट
ब्राइडल अनारकली सूट
जालीदार अनारकली सूट
कढ़ाई किए हुए अनारकली सूट
लोकप्रियता
अनारकली सूट बॉलीवुड फिल्मों के माध्यम से अत्यधिक लोकप्रिय हो गए हैं और किसी भी अवसर के लिए उपयुक्त रूप से डिजाइन किए गए हैं। इन्हें फिल्म सितारों जैसे ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा आदि द्वारा पसंद किया जाता है।http://www.boldsky.com/beauty/women-fashion/2015/aishwarya-rai-bachchan-in-abu-jani-sandeep-khosla-anarkali-shamitabh-music-launch-060861.html अबू जानी और संदीप खोसला के अनारकली सूट में ऐश्वर्या राय बोल्डस्काय.कॉम २१ जनवरी २०१५ https://web.archive.org/web/20150708031401/http://www.boldsky.com/beauty/women-fashion/2015/aishwarya-rai-bachchan-in-abu-jani-sandeep-khosla-anarkali-shamitabh-music-launch-060861.html 8 जुलाई 2015 dead
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय पोशाक