411 REFERENCE · Wikipedia
संगीत (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
संगीत संगीत.jpg संगीत का पोस्टर गुलशन कुमार के विश्वनाथ आनंद-मिलिंद जैनेन्द्र जैन (संवाद) माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, 18 सितंबर, 1992 भारत हिन्दी
संगीत कसीनथुनी विश्वनाथ द्वारा निर्देशित 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ है।
संक्षेप
सेतो (जैकी श्रॉफ) एक किसान लोक गायक है जो प्रदर्शन करने के लिए बम्बई आता है। जब "मैडम" (माधुरी दीक्षित) उसे एक निर्जन इमारत में बैठे हुए गाते हुए सुनती है, तो उसे अपनी सालगिरह की पार्टी में गाने के लिए आमंत्रित करती है। सेतो वहाँ मेहमानों के लिये गाता है, लेकिन उसका लोक संगीत हर किसी को पसंद नहीं है। मैडम का पति बेअदब आदमी है, जो उसे ऐसे "तुच्छ" के साथ रिश्ता रखने पर चौंकता है, और उन दोनों की शादी में बहुत कम खुशी है। इस बीच, मैडम ने सेतो को अपने संगीत में प्रोत्साहित किया। सेतो एक दिन 'डांस हॉल' में फंस जाता है जहां वह एक खूबसूरत जवान औरत (दोहरी भूमिका में माधुरी) पुरुषों की भीड़ के लिए नाच करती है। वो वहाँ क्रोधित हो जाता है और युवा महिला और उसकी मां को शर्मिंदा करता है (दर्शकों में पुरुषों को भी)। वह युवा महिला और उसकी मां से मित्रता करता है, क्योंकि उसे पता चलता है कि युवा महिला अंधी है और उसकी मां को उनके लिए जीविका कमाने का कोई और तरीका नहीं आता। आखिरकार, रहस्यों का एक जाल उनके सामने आता है।
मुख्य कलाकार
माधुरी दीक्षित, निर्मला/ संगीता
जैकी श्रॉफ, सेथुराम
नितीश भारद्वाज
परीक्षत साहनी
शफ़ी ईनामदार
अरुणा ईरानी
आशा शर्मा
सतीश शाह
अंजान श्रीवास्तव
संगीत
गायक आनंद-मिलिंद संतोष आनंद ओ रब्बा कोई तो बताए अनुराधा पौडवाल, सुरेश वाडकर 7:21 छोटे छोटे तारों से अनुराधा पौडवाल 2:31 संगीत जहाँ है गीत वहाँ है अनुराधा पौडवाल, सुरेश वाडकर 5:35 जो गीत नहीं जन्मा अनुराधा पौडवाल, पंकज उधास 7:06 चली आइयो राधे रानी अनुराधा पौडवाल, सुरेश वाडकर 5:31 आप चाहें तो हमको अनुराधा पौडवाल 4:00 मैं कँगना खनकाउँ तुम गीत लिखों अनुराधा पौडवाल 5:18 मैं तुम्हारी हूँ अनुराधा पौडवाल 5:03 सात सुरों के तार बन गए अनुराधा पौडवाल, सुरेश वाडकर 6:15 सुन ओ हसीना जॉली मुखर्जी 5:04 हो रामा हाए रे अनुराधा पौडवाल, सुरेश वाडकर 2:56
बाहरी कड़ियाँ
0105313 संगीत
श्रेणी:1992 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आनंद–मिलिंद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में