411 REFERENCE · Wikipedia
ताज वाले बाबा मजार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|ताज वाले बाबा मजार, प्रतापगढ़
ताज वाले बाबा मजार, उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ के कुंडा तहसील के हीरागंज गांव में स्थित मुस्लिम एवं हिन्दू समुदाय के लोगो का आस्था का केंद्र हैं। यह प्रतीकात्मक मजार नागपुर के प्रसिद्ध मुस्लिम सूफ़ी संत हज़रत बाबा सैय्यद ताजुद्दीन औलिया (जनवरी २७ , १८६१ – अगस्त १७, १९२५)Kalchuri, Bhau: Meher Prabhu: Lord Meher, Volume One, Manifestation, Inc., 1986, p. 46 को समर्पित हैं। बाबा का यह मजार हिन्दु मुस्लिम एकता का प्रतीक है। ताज बाबा के उर्स में उमड़े अकीदतमंद
दैनिक जागरण
http://m.jagran.com/uttar-pradesh/pratapgarh-12220857.html
April 1, 2015
इतिहास एवं स्थापना
अंगूठाकार|बाबा ताजुद्दीन औलिया
thumb|left|मजार में बाबा जियालाल पाल
प्रतापगढ़ के फतूहाबाद निवासी बाबा जियालाल पाल ने ३० मार्च १९९५ को इस मजार की स्थापना की। मजार की स्थापना में सेठ गिरधारीलाल केसरवानी का भी विशेष योगदान रहा।
विशेष तिथि
प्रत्येक गुरुवार को यहाँ पर भक्तों की भारी भीड़ जमा होती है। दूर-दूर से लोग अपनी-अपनी फरियादें लेकर बाबा के दरबार में आते हैं। बाबा भी अपने चाहने वालो को कभी निराश नहीं करते है। बाबा के खिदमतगार जियालाल पाल बाबा है।
उर्स
हर वर्ष ३० मार्च को नागपुर वाले बाबा ताजुद्दीन मुहम्मद बदरुद्दीन का उर्स धूमधाम से मनाया जाता है। बाबा के अकीदतमंत दूरदराज से आकर प्रसाद चढाते है एवं बाबा से मन्नत मांगते है। ईमान को ताजा कर गया बाबा का उर्स
दैनिक जागरण
http://www.jagran.com/uttar-pradesh/pratapgarh-11198638.html
March 31, 2014
बाबा के खिदमतगार बाबा जियालाल पाल के घर फतूहाबाद से बाबा ताज वाले का संदल घोङे बैण्ड बाजे के साथ धूमधाम से बाबा की मजार पर आता है इस दिन उर्स कमेटी एक विशाल लंगर का आयोजन करती है एवं रात मे अकीदतमंतो के मनोरंजन के लिये जवाबी क़व्वाली का भी आयोजन होता है। इसकी जिम्मेदारी उर्स कमेटी के मुकेश केसरवानी एवं लक्ष्मी पाल की होती है। धूमधाम से मनाया ताजवाले बाबा का उर्स
दैनिक जागरण
http://www.jagran.com/uttar-pradesh/pratapgarh-9082593.html
March 31, 2012
27 अप्रैल 2015
25 दिसंबर 2024
https://web.archive.org/web/20241225124933/https://www.jagran.com/uttar-pradesh/pratapgarh-9082593.html
dead
इन्हें भी देखें
ताजुद्दीन औलिया
सन्दर्भ
श्रेणी:प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
श्रेणी:धार्मिक स्थल