411 REFERENCE · Wikipedia
कैलोरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|upright=1.2
कैलोरी (Calorie) ऊर्जा की इकाई है। यह मापन की मीटरी पद्धति का अंग है और इसके संगत एस आई प्रणाली में अब जूल का प्रयोग किया जाता है किन्तु भोजन में निहित ऊर्जा तथा कुछ अन्य उपयोगों में अब भी कैलोरी का ही प्रयोग किया जाता है। १००० कैलोरी को १ किलोकैलोरी कहते हैं। सबसे पहले प्रोफेसर निकोलस क्लीमेण्ट ने १८२४ में कैलोरी को ऊर्जा की इकाई के रूप में परिभाषित किया। १८४२ और १८६७ के मध्य इस शब्द को अंग्रेजी एवं फ्रेंच शब्दकोशों में सम्मिलित किया गया।
१ ग्राम जल का ताप १ डिग्री सेल्सियस बढ़ाने के लिये १ कैलोरी ऊष्मा की आवश्यकता होती है। १ कैलरी लगभग ४.२ जूल के बराबर होती है।
इन्हें भी देखें
ऊष्मा
जूल
मीटरी पद्धति
अन्तरराष्ट्रीय इकाई प्रणाली
सन्दर्भ
कैलोरी
कैलोरी
श्रेणी:ऊष्मा संचार