411 REFERENCE · Wikipedia
पीटर सिडल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पीटर मैथ्यू सिडल (अंग्रेजी :Peter Matthew Siddle) (जन्म २५ नवम्बर १९८४) एक क्रिकेट खिलाड़ी है ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में खेलते हैं। सिडल दाईनें हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं। ये घरेलू क्रिकेट में विक्टोरिया के लिए खेलते हैं।
ये ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के १५वें खिलाड़ी है जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट २००+ लिए हैं ,इन्होंने २००वां दिन-रात क्रिकेट के टेस्ट मैच में २०१६ को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए लिया था। १३ फ़रवरी २०१६ को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए ये ऑस्ट्रेलियाई १००वें खिलाड़ी बने जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट १०००+ रन बनाए।
== निजी जिंदगी ==
पीटर सिडल का जन्म ट्रेलागोन ,विक्टोरिया में हुआ था लेकिन इनका लालन - पालन मोर्वेल गिप्प्सलैण्ड में हुआ था तथा यहीं से इन्होंने क्रिकेट खेलना प्रारंभ किया , तब इनकी उम्र मात्र १४ वर्ष थीं।
बचपन में लैट्रोब क्रिकेट क्लब के लिए खेलते थे। इन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में २००३ में कदम रखा और विक्टोरिया के लिए खेले थे।
== अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ==
सिडल ने अपने टेस्ट क्रिकेट कैरियर की शुरुआत १७ अक्टूबर २००८ को भारत के खिलाफ की थी।
इनके अलावा इन्होंने १३ फ़रवरी २००९ को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे कैरियर की भी शुरुआत की लेकिन वनडे में इन्हें ज्यादा मौक़ा नहीं दिया गया , इस कारण ०५ नवम्बर २०१० को इन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच खेला है इसके बाद से अभी कोई मौका नहीं मिला है।
== सन्दर्भ ==