411 REFERENCE · Wikipedia
सचिन पायलट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सचिन पायलट Sachin_Pilot_at_the_India_Economic_Summit_2010_cropped.jpg 1977 9 08 y सहारनपुर, उत्तर प्रदेश भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हिन्दू गाजियाबाद सारा पायलट राजेश पायलट (पिता)रमा पायलट (माता) राजनीतिज्ञ दिल्ली विश्वविद्यालय (स्नातक)पेन्नीस्लेवनिया विश्वविद्यालय (स्नातकोत्तर (प्रबंधन)) राजस्थान पूर्व उप मुख्यमंत्री 17 दिसम्बर 2018 14 जुलाई 2020 https://www.bbc.com/hindi/india-53399707 सचिन पायलट को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद से हटाया गया 14 जुलाई 2020 कलराज मिश्र मुख्यमंत्री अशोक गहलोत टोंक केन्द्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार 28 अक्टूबर 2012 17 मई 2014 मनमोहन सिंह एम वीरप्पा मोइली अरुण जेटली अजमेर सांसद 2009 - 2014 रासासिंह रावत सांवर लाल जाट
सचिन पायलट (जन्म 7 सितम्बर 1977) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान सरकार में पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। https://www.bbc.com/hindi/india-53399707 सचिन पायलट को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद से हटाया गया 14 जुलाई 2020 वे भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रिमंडल में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री में मंत्री रहे है। वर्तमान में वे राजस्थान के टोंक विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।https://www.livehindustan.com/national/story-rajasthan-election-result-2018-congress-sachin-pilot-won-from-tonk-seat-of-rajasthan-defeated-bjp-yunus-khan-2308386.html बीजेपी के यूनुस खान को हराकर सचिन पायलट बने टोंक विधायक 14 जुलाई 2020 https://web.archive.org/web/20181212193541/https://www.livehindustan.com/national/story-rajasthan-election-result-2018-congress-sachin-pilot-won-from-tonk-seat-of-rajasthan-defeated-bjp-yunus-khan-2308386.html 12 दिसंबर 2018 dead
ये चौदहवीं लोकसभा में राजस्थान के दौसा लोकसभा क्षेत्र का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से प्रतिनिधित्व करते हैं। वे 2014 से 14 जुलाई 2020 तक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। 14 जुलाई को पिछले कुछ दिनों से चल रही राजनीतिक उठापटक के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया।
https://aajtak.intoday.in/story/rajasthan-political-crisis-sachin-pilot-pilot-camp-removed-from-ministerial-berth-also-removed-from-pcc-chief-1-1210028.html सचिन पायलट को रराजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाया गया 14 जुलाई 2020
वर्तमान में राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव
है, छत्तीसगढ़ के प्रभारी है
प्रारंभिक जीवन
सचिन पायलट राजस्थान से हैं। उनके पिता स्वर्गीय राजेश पायलट थे जो कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से थे। पायलट की प्रारंभिक शिक्षा नयी दिल्ली के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल में हुई। उन्होंने अपने स्नातक की डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से हासिल की। इसके बाद पायलट ने अमरीका स्थित पेंसिलवानिया विश्वविद्यालय के व्हॉर्टन स्कूल से एमबीए की डिग्री भी हासिल की। सचिन ने अपनी आरम्भिक शिक्षा दिल्ली की आर्मी स्कूल से पूरी की इसके बाद मैनेजमेंट की पढ़ाई इन्होने अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया से की। ये एक राजनेता होने के साथ साथ युवाओं के लिए आदर्श व मोटिवेशनल वक्ता भी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति का नया रूप माना जाता हैं। जो इनके व्यक्तित्व में साफ़ झलकता है।
राजनैतिक जीवन
भारत लौटने पर सन २००२ में अपने पिता के जन्मदिन १० फरवरी को श्री सचिन कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर एक बडे़ किसान सभा का आयोजन भी किया गया। १३ मई २००४ को पायलट चौदहवीं लोकसभा के लिए दौसा सीट से चुने गये जिसमें उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को १.२ लाख मतों से हराया। २६ साल की उम्र में वे भारतीय सांसद बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति थे। पायलट केंद्र सरकार के गृह विभाग के स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य एवं नागरिक उड़्डयन मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके है। दिसंबर 2018 में राजस्थान विधानसभा चुनावों के पश्चात वे राजस्थान के 5 वें उप मुख्यमंत्री भी बने।अशोक गहलोत से मतभेदों को लेकर 14 जुलाई 2020 को उन्हें उप मुख्यमंत्री एवम राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया।
व्यक्तिगत जीवन
पायलट का विवाह सारा अब्दुल्लाह से सन २००४ में हुआ, जो कश्मीरी नेता फारूक अब्दुल्ला की सुपुत्री हैं।Farooq Abdullah unhappy with daughter's wedding to Pilot's son https://web.archive.org/web/20080512105759/http://www.rediff.com/news/2004/jan/15jk.htm 12 मई 2008 रीडिफ डॉट कॉम - १५ जनवरी २००४
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
बीबीसी हिंदी डॉट कॉम पर सचिन पायलट का साक्षात्कार - संजीव श्रीवास्तव द्वारा
श्रेणी:भारत सरकार के मंत्री
श्रेणी:सांसद
श्रेणी:चौदहवीं लोकसभा
श्रेणी:राजस्थान
श्रेणी:1977 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:राजस्थान विधानसभा के विधायक
श्रेणी:राजस्थान विधायक 2023–2028