Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सुपर कमाण्डो ध्रुव

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सुपर कमांडो ध्रुव Super Commando Dhruva (Pinup).jpg y सुपर कमांडो ध्रुव पोस्टर परArt by सिड कोटियन ध्रुव मेहरा राज काॅमिक्स Issue No.: GENL #74 "प्रतिशोध की ज्वाला" (Published in 1987) अनुपम सिन्हा *ज्युपिटर सर्कस कमाण्डो फाॅर्स ब्रह्मांड रक्षक राजनगर नागराज फरिश्ता, क्रेकर, कैक्टस, डूव * बुद्धि-स्तर पर बेहद प्रतिभाशाली विभिन्न पक्षियों एवं पशुओं से बात करने की विशेष योग्यता जल अंदर साँस लेने की अद्भुत कुशलता कुशल रणनीतिक, युद्धनीतिक, मुश्किल परिस्थितियों में भी बच निकलने की कला में निपुण, बेहतरीन गुप्तचर तथा वैज्ञानिक तर्क जानकारियों साथ भौतिक नियमों की में जानकार * कुशल करतब बाइकर दक्ष कलाबाज, विपरीत परिस्थितियों में भी सजग और चपल युद्ध कला में निपुण और दो-दो हाथ लड़ने में माहिर माहिर निशानेबाज स्वांग रचने में माहिर तेज छठी इंद्रियाँ मजबूत सहनशक्ति व इच्छाशक्ति: २० मिनट तक श्वास रोकने की क्षमता। super Raj Comics yes सुपर कमांडो ध्रुव (अंग्रेजी; Super Commando Dhruva) एक काल्पनिक पात्र, एवं एक भारतीय काॅमिक्स सुपरहीरो है, जिसकी काॅमिकों का प्रकाशन राज काॅमिक्स द्वारा किया जाता है। इस पात्र, की रचना विख्यात लेखक एवं चित्रकारी अनुपम सिन्हा द्वारा किया गया था, उन्होंने उसकी पहली काॅमिक्स GENL #74 "प्रतिशोध की ज्वाला"Pratishodh Ki Jwala http://www.comicvine.com/super-commando-dhruva-pratisodh-ki-jwalablaze-of-revenge/37-199530/ Dhruva's debut title Raj comics 3 July 2012 Anupam Sinha https://web.archive.org/web/20111212061518/http://www.comicvine.com/super-commando-dhruva-pratisodh-ki-jwalablaze-of-revenge/37-199530/ 12 दिसंबर 2011 dead से आगमन दिलाया जिसे अप्रैल १९८७ में प्रकाशित किया गयाNagraj-Pratishodh Ki Jwala Silver Jubilee Edition 2012 Raj Comics नई दिल्ली 9789332420069 41 hi Pratishodh Se Prernastrot Tak और उसके बाद से, उसे नियमित तौर पल अन्य कई किस्तों के साथ राज काॅमिक्स द्वारा प्रकाशित करती रही। सुपर कमांडो ध्रुव, जिसका पूरा नाम ध्रुव मेहरा है, इसके अतिरिक्त संदर्भ में उसकी कमाण्डो फाॅर्स के कैडेट उन्हें कैप्टन ध्रुव के नाम से संबोधित करती है। सुपर कमांडो ध्रुव का कार्यस्थल भारत स्थित काल्पनिक शहर राजनगर में बताया जाता। वहीं वह एक काल्पनिक सरकारी-मान्यता प्राप्त कमाण्डो फाॅर्स नामक अपराध उन्मूलन संगठन की स्थापना करता है। ध्रुव के चरित्र को इस प्रकार विशिष्ट एवं प्रतिष्ठित बनाया गया है; पीली व नीली वर्दी, काले-भूरे जुते और एक युटिलिटी पेटी जिसपर सितारे के आकार का बकल है। यही सितारा उसके चरित्र की विशेष ट्रेडमार्क बनती है। ध्रुव की सबसे असामान्य बात यह है कि अधिकांश सुपरहीरो की तरह, उसकी कोई अप्रत्यक्ष व्यक्तित्व नहीं है और ना ही अपनी पहचान छुपाने के लिए नकाब की जरूरत महसूस करता है। सबसे अलग व विशेष कि उसमें किसी तरह की अमानवीय शक्तियों के ना है; मगर अपनी तेज बुद्धि, सूक्ष्म प्रेक्षण कुशलता, हरेक प्राजातियों के पशु-पक्षियों से बात करने की कला, वैज्ञानिक तार्किकता, युद्ध कला व नटबाजी में माहिर, अपनी बेमिसाल इच्छाशक्ति और धरती से पापियों को हटाने का दृढ़ संकल्प ही उसे किसी उसे किसी भी सामान्य सुपरहीरो या मनुष्यों से अद्वितीय बनाता है। ध्रुव ने अपनी प्रथम परिचय के बाद ही लोकप्रिय पात्रों में पहचान पाई। वह राज काॅमिक्स के बेहद सफलतम पात्रों में भी एक शुमार हैं। इतने वर्ष बीतने पर भी, ध्रुव ने भारतीय काॅमिक्स जगत के सुपरहीरो की पीढ़ी में विशिष्ट स्थान बनाया है। प्रकाशन इतिहास रचना प्रकाशन काल्पनिक पात्र की जीवनी ध्रुव का जन्म, दो ट्रैपेज़ कलाकार श्याम और राधा से हुआ था, जो राजनगर के बाहरी इलाके में स्थित ज्यूपिटर सर्कस में प्रदर्शन करते थे। ध्रुव का पालन-पोषण सर्कस में ही हुआ था। बाघों, हाथियों और सर्कस के अन्य पालतू जानवरों के बीच बड़े होकर ध्रुव ने जानवरों के साथ संवाद करना सीखा। ध्रुव को ज्यूपिटर सर्कस का हर कलाकार पसंद करता था, उसने उनसे अपने-अपने कौशल सीखना शुरू कर दिया। स्ट्रॉन्गमैन हरक्यूलिस ने उसे बॉडीबिल्डिंग सिखाई। रिंगमास्टर ने उसे जानवरों को नियंत्रित करना सिखाया। उसने शूटिंग और बाइक स्टंट के साथ-साथ चाकू फेंकने वाले से चाकू फेंकना सीखा। 14 साल की उम्र में, उसने जुपिटर सर्कस शो में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और उसके शानदार प्रदर्शन ने जुपिटर को बेहद लोकप्रिय सर्कस बनने में मदद की। प्रतिद्वंद्वी ग्लोब सर्कस के मालिक 'बॉस' ने जुपिटर सर्कस को नष्ट करने की साजिश रची और इस कार्य को करने के लिए अपने स्ट्रॉन्गमैन 'जुबिस्को' और एक शार्पशूटर 'बॉन्ड' को भेजा। जुबिस्को ने ज्यूपिटर सर्कस को जला दिया जिसमें ध्रुव के माता-पिता सहित सभी लोग मारे गये। ध्रुव जो नरसंहार से बच गया, उसने अपने प्रियजनों की मौत का बदला लेने और समाज से अपराध को खत्म करने की कसम खाई। इसके बाद हुई घटनाओं की शृंखला के परिणामस्वरूप ग्लोब सर्कस भी बंद हो गया। बाद में, शहर के पुलिस प्रमुख राजन मेहरा ने ध्रुव को अपने बेटे के रूप में अपनाया। ध्रुव ने राजनगर को अपने 'ऑपरेशन-बेस' के रूप में चुनकर अपराध के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखा। बाद में, ध्रुव ने अपने अभियानों में सहायता के लिए कमांडो फोर्स की स्थापना की। चरित्रांकन शारीरिक विशेषताएँ ध्रुव एक युवा वयस्क है जिसने 14 साल की छोटी उम्र में अपराध-विरोधी करियर शुरू किया था। वह शायद सभी राज कॉमिक्स सुपरहीरो में सबसे छोटा है। वह वास्तव में मांसल या भारी शरीर वाला नहीं बल्कि उसका शरीर पुष्ट, लचीला और मजबूत है। राज कॉमिक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर वर्णित 18 जून 2007 तक चरित्र के महत्वपूर्ण आँकड़े निम्नलिखित हैं: उम्र : 23 वर्ष काले बाल आंखें : काली ऊंचाई: 6' वज़न: 78 किलो व्यक्तित्व लक्षण ध्रुव एक विनम्र, सौम्य और ज़मीन से जुड़े व्यक्तित्व के रूप में सामने आता है। वह बहुत ही मृदुभाषी और सौम्य स्वभाव का व्यक्ति है जो अपने बड़ों का सम्मान करता है। वह हमेशा बटनदार कॉलर और अच्छी तरह से संवारे हुए बालों के साथ अच्छे कपड़े पहने रहता है। ध्रुव को मानव जीवन के प्रति अत्यधिक सम्मान दिखाया गया है और उसने कभी भी मानव जीवन न लेने की कसम खाई है। ध्रुव कभी भी कानून को अपने हाथ में नहीं लेता और हमेशा कानून लागू करने वाली संस्थाओं के साथ मिलकर काम करता है। उसका मानना ​​है कि राजनगर शहर के रक्षक होने के नाते उनका एकमात्र काम अपराधी को जिंदा पकड़कर पुलिस को सौंपना है और अदालत अपराधी की सजा तय करेगी. परिणामस्वरूप, ध्रुव का उसके कुछ सहयोगियों जैसे ब्लैक कैट और डोगा जो एक अपराधी को मारने से पहले दो बार नहीं सोचते हैं, आदि के साथ अक्सर मतभेद बना रहता है और वह हमेशा इस बात का ध्यान रखता है कि उन्हें उसकी आँखों के सामने कानून को अपने हाथ में न लेने दें। ह[11] ध्रुव सैद्धांतिक रूप से किसी महिला को भी नहीं मारता। [11] यहां तक ​​कि एक महिला शत्रु का सामना करते समय भी, वह वास्तव में उसे मारने या शारीरिक नुकसान पहुंचाए बिना उसे निहत्था करके पकड़ने की कोशिश करता है। ध्रुव को बचपन में अपने असली माता-पिता से और उसके बाद किशोरावस्था के दौरान अपने पालक माता-पिता से ऐसे मजबूत नैतिक नियम प्राप्त हुए। ध्रुव को अपनी बात का पक्का और 'एक स्त्री के प्रति वफ़ादार' पुरुष के रूप में दिखाया गया है। हालाँकि बहुत सी लड़कियाँ उस पर फिदा हैं, जिसमें उसकी बहुत करीबी दोस्त ऋचा (ब्लैक कैट) भी शामिल है, जो उससे बहुत प्यार करती है, ध्रुव हमेशा उसे स्पष्ट तौर पर बताता रहा है कि उसका दिल केवल उसके पहले प्यार नताशा के लिए है। एक सख्त सुपरहीरो वाले बाहरी रूप के साथ-साथ ध्रुव के अंदर हास्य-भावना भी है। ध्रुव अक्सर अपनी सौतेली बहन श्वेता के साथ भाई-बहन की प्रतिद्वंद्विता, टांग-खींचाई और शरारतें करता रहता है और अपने परिवार से बहुत प्यार करता है। ध्रुव को कभी भी शराब पीने या धूम्रपान करने वाला नहीं दिखाया गया है। ध्रुव को मांसाहारी, या कम से कम अंडाहारी दिखाया गया है । इसकी गवाही ग्रैंडमास्टर रोबो नामक कॉमिक (अंक संख्या 16 और विशेषांक संख्या 2)। में पेज-5 से दी जा सकती है जिसमें एक स्ट्रिप पर विचारमग्न ध्रुव को गलती से उबले अंडे के बजाय हलवे में नमक मिलाते हुए दिखाया गया है। शक्ति, क्षमताएँ एवं संसाधन पोशाक ===उपकरण=== युटिलिटी बेल्ट कमाण्डो मुख्यालय परिवार, मित्र परिवार - राजन मेहरा (पिता), राधा (मा) और शवेता (बहन) {ध्रुव का पालक परिवार} कमांडो फोर्स - ध्रुव द्वारा गठित एक विशेष बल जो शहर में कानून व्यवस्था तथा शांति बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। कमांडो पीटर, करीम एवं रेणु ध्रुव के उच्च सहायक अफसर हैं। चण्डिका - वास्तव मे ध्रुव की बहन श्वेता है। कमांडर नताशा - ध्रुव की प्रेमिका एवं उसके कट्टर शत्रु ग्रैंड मास्टर रोबो की बेटी, तथा रोबो आर्मी की कमांडर इन चीफ। जिसका पहला आगमन "ग्रैंड मास्टर रोबो" से बतौर पत्रकार के रूप में हुआ जो खुफिया तौर पर रोबो का काम करती है। मगर चंडिका द्वारा एक प्राणघातक दुर्घटना से बचाए जाने पर उसका हृदय परिवर्तन होता है और अपराध का जीवन छोड़, पत्रकार के रूप में नया जीवन आरंभ करती है। मगर परिस्थितियां पलट जाती है और दुबारा उसे कमांडर नताशा बनने को विवश होना पड़ता है। नागराज - नागराज भी एक सुपरहीरो है और ध्रुव का खास मित्र है जिसके पास अनेक नाग शक्तियां हैं जिनसे मानवता की रक्षा करता है। नागरस्सी, इक्क्षाधारी, विषफुन्कार, सम्मोहन शक्ति आदि नागराज की मुख्य शक्तियां हैं। धनंजय - संकटग्रस्त देवजाति, स्वर्णमानवों का अग्रिम योद्धा नायक और ध्रुव का बेहद मददगार मित्र। जिसका पहला आगमन "ग्रैंड मास्टर रोबो" काॅमिक्स से हुआ, जब संयोगवश रोबो गहरे समुद्र में नाभिकीय विस्फोट कर उसे खोज निकालता है। देवजाति के पास अकूत सोने से बनी इमारत और अनूठी देव विज्ञान है। ज़िगालू - एक मिथकीय यति, जिसे भगवान हनुमान के अंतिम वंशजो के तौर पर जाना जाता है। सामरी - ज्वालालोक का योद्धा वनपुत्र - ध्रुव का खास मित्र जिसके वनस्पतियों को नियंत्रित करने और संपर्क करने की अद्भुत शक्ति है। बर्फ मानव ब्लैक कैट - एक कलाबाज चोर और ध्रुव की मित्र। जिसका वास्तविक नाम "रिचा" है, श्वेता और नताशा को गोपनीय पहचान का पता है, मगर ध्रुव को नहीं। किरीगी - एक प्राचीन अमर निंजा योद्धा और सिद्ध योगी। लोरी - तंत्र विशेषज्ञ*किशोर पांडे - काले जादू "वू-डू" में सिद्धस्थ एक छात्र। काॅमेट - ध्रुव का क्लोन जिसे रोबो ने षड्यंत्र के तहत रचा। ध्रुविषय - ऋषि - ध्रुव एवं रिचा द्वारा टेस्ट-ट्यूब प्रणाली से जन्मा उनका बेटा। जलज - ध्रुव तथा नताशा की प्राकृतिक संतान जिसे रोबो ने षड्यंत्र कर उसकी स्मृतियाँ मिटाकर अपना गुलाम बनवाया। दुश्मन ग्रैंडमास्टर रोबो चंडकाल महामानव बौना वामन ध्वनिराज डॉक्टर वायरस नास्त्रेदमस चुंबा सुप्रीमा सुपर नोवा जिग्सा क्विज मास्टर स्कीमर नक्षत्र सुपर कमाण्डो ध्रुव की अब तक प्रकाशित कॉमिक्स की सूची संख्या वर्ष कॉमिक्स का नाम सोलो/१ में २/बहुस्टार/शृंखला प्रकाशन स्थिति १बि4 १९९२ प्रतिशोध की ज्वाला एकल प्रकाशित २ रोमन हत्यारा एकल प्रकाशित ३ आदमखोरों का स्वर्ग एकल प्रकाशित ४ स्वर्ग की तबाही एकल प्रकाशित ५ मौत का ओलंपिक एकल प्रकाशित ६ समुंदर का शैतान एकल प्रकाशित ७ बर्फ की चिता एकल प्रकाशित ८ रूहो का शिकंजा एकल प्रकाशित ९ लहू के प्यासे एकल प्रकाशित १० महामानव एकल प्रकाशित ११ वू डू एकल प्रकाशित १२ मुझे मौत चाहिए एकल प्रकाशित १३ बहरी मौत एकल प्रकाशित १४ उड़न तश्तरी के बन्धक एकल प्रकाशित १५ एक दिन की मौत एकल प्रकाशित १६ नागराज और सुपर कमांडो ध्रुव १ में २(नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव) प्रकाशित १७ ग्रैंडमास्टर रोबो एकल प्रकाशित १८ विनाश के वृक्ष एकल प्रकाशित १९ चैंपियन किलर एकल प्रकाशित २० आखिरी दाँव एकल प्रकाशित २१ आवाज़ की तबाही एकल प्रकाशित २२ खूनी खिलौने एकल प्रकाशित २३ १९९२ नागराज और बूगाकू १ में २(नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव) प्रकाशित २४ किरीगी का कहर एकल प्रकाशित २५ चुंबा का चक्रव्यूह एकल प्रकाशित २६ १९९३ वीडियो विलेन एकल प्रकाशित २७ पागल कातिलों की टोली एकल प्रकाशित २८ डॉक्टर वायरस एकल प्रकाशित २९ सामरी की ज्वाला एकल प्रकाशित ३० फाइटर टोडस बहुस्टार (नागराज, ध्रुव, फाइटर टोडस) प्रकाशित ३१ ब्लैक कैट एकल प्रकाशित ३२ रोबो का प्रतिशोध एकल प्रकाशित ३३ १९९४ दलदल एकल प्रकाशित ३४ उड़ती मौत एकल प्रकाशित ३५ आत्मा के चोर एकल प्रकाशित ३६ वेंपायर एकल प्रकाशित ३७ सुप्रीमा एकल प्रकाशित ३८ १९९५ चंडकाल की वापसी एकल प्रकाशित ३९ मैंने मारा ध्रुव को एकल प्रकाशित ४० हत्यारा कौन एकल प्रकाशित ४१ सर्कस एकल प्रकाशित ४२ हत्यारी राशियाँ एकल प्रकाशित ४३ भेड़िया की खोज १ में २(सुपर कमांडो ध्रुव, भेड़िया) प्रकाशित ४४ १९९६ मौत के चहेरे एकल प्रकाशित ४५ कमांडर नताशा एकल प्रकाशित ४६ राजनगर की तबाही १ में २(नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव) प्रकाशित ४७ सजाएं मौत एकल प्रकाशित ४८ अंधी मौत एकल प्रकाशित ४९ १९९७ षडयंत्र एकल प्रकाशित ५० महाकाल एकल प्रकाशित ५१ प्रलय १ में २(नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव) प्रकाशित ५२ विनाश १ में २(नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव) प्रकाशित ५३ खूनी खानदान एकल प्रकाशित ५४ १९९८ अतीत एकल प्रकाशित ५५ जिगसा एकल प्रकाशित ५६ तानाशाह १ में २(नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव) प्रकाशित ५७ ध्रुव-शक्ति एकल प्रकाशित ५८ जंग एकल प्रकाशित ५९ १९९९ दुश्मन एकल प्रकाशित ६० निशाचर १ में २(सुपर कमांडो ध्रुव, डोगा) प्रकाशित ६१ कलियुग १ में २(नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव) प्रकाशित ६२ क्विज मास्टर एकल प्रकाशित ६३ ममी का कहर एकल प्रकाशित ६४ २००० कमांडो फोर्स एकल प्रकाशित ६५ कोहराम बहुस्टार प्रकाशित ६६ बौना वामन एकल प्रकाशित ६७ कालध्वनि एकल प्रकाशित ६८ शह और मात एकल प्रकाशित ६९ २००१ आया चुंबा एकल प्रकाशित ७० चुंबा सम्राट एकल प्रकाशित ७१ जलजला बहुस्टार प्रकाशित ७२ आतंक १ में २(नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव) प्रकाशित ७३ दुश्मन नागराज १ में २(नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव) प्रकाशित ७४ ध्रुव हत्यारा है एकल प्रकाशित ७५ शहांशाह एकल प्रकाशित ७६ संग्राम १ में २(नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव) प्रकाशित ७७ २००२ शीतान एकल प्रकाशित ७८ ध्रुव खतम एकल प्रकाशित ७९ विध्वंस बहुस्टार प्रकाशित ८० परकाले बहुस्टार प्रकाशित ८१ अन्त एकल प्रकाशित ८२ डॆड फोर्स (चण्डिका, परमाणु, विलेन- ध्वनिराज) प्रकाशित ८३ संहार १ में २(नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव) प्रकाशित ८४ दूसरा ध्रुव एकल प्रकाशित ८५ २००३ डिजिटल एकल प्रकाशित ८६ ड्रैकुला का हमला ड्रैकुला सीरिज प्रकाशित ८७ नागराज और ड्रैकुला ड्रैकुला सीरिज प्रकाशित ८८ ड्रैकुला का अन्त ड्रैकुला सीरिज प्रकाशित ८९ कोलाहल ड्रैकुला सीरिज प्रकाशित ९० मास्टर ब्लास्टर एकल प्रकाशित ९१ २००४ रोबोट एकल प्रकाशित ९२ सुपर कमांडो ध्रुव एकल प्रकाशित ९३ सम्राट १ में २(नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव) प्रकाशित ९४ सौडागी १ में २(नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव) प्रकाशित ९५ सर्वशक्तिमान बहुस्टार प्रकाशित ९६ सुपर हीरो एकल प्रकाशित ९७ फरिश्ता एकल प्रकाशित ९८ २००५ रोबिन हुड एकल प्रकाशित ९९ चैलेज एकल प्रकाशित १०० चक्र बहुस्टार प्रकाशित १०१ मैडयूसा बहुस्टार प्रकाशित १०२ मैं समय हूँ एकल प्रकाशित १०३ भूचाल एकल प्रकाशित १०४ २००६ मैच एकल प्रकाशित १०५ नागाधीश १ में २(नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव) प्रकाशित १०६ वर्तमान १ में २(नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव) प्रकाशित १०७ फ्लेमिना बहुस्टार प्रकाशित १०८ गुप्त एकल प्रकाशित १०९ २००७ सर्वनाश १ में २(सुपर कमांडो ध्रुव, डोगा) प्रकाशित ११० वरण कांड नागायण सीरिज प्रकाशित १११ ग्रहण कांड नागायण सीरिज प्रकाशित ११२ स्पाइडर मक्कड़जाल सीरिज प्रकाशित ११३ वेबसाइट मक्कड़जाल सीरिज प्रकाशित ११४ हरण कांड नागायण सीरिज प्रकाशित ११५ शरण कांड नागायण सीरिज प्रकाशित ११६ २००८ वर्ल्ड वाइड वेब (डब्ल्यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू) मक्कड़जाल सीरिज प्रकाशित ११७ दहन कांड नागायण सीरिज प्रकाशित ११८ फास्ट फॉरवर्ड एकल प्रकाशित ११९ रण कांड नागायण सीरिज प्रकाशित १२० समर कांड नागायण सीरिज प्रकाशित १२१ २००९ इती कांड नागायण सीरिज प्रकाशित १२२ ध्रुविषय एकल प्रकाशित १२३ आखिरी ध्रुव एकल प्रकाशित १२४ गहरी चाल बहुस्टार (फाइटर टोडस, नागराज, ध्रुव) प्रकाशित १२५ २०१० सुपरमैंन एकल प्रकाशित १२६ लेवल ज़ीरो बहुस्टार (फाइटर टोडस, नागराज, ध्रुव) प्रकाशित १२७ स्टेच्यू एकल प्रकाशित १२८ गेम ओवर एकल प्रकाशित १२९ जीनियस एकल प्रकाशित १३० डॆड और अलाइव एकल जल्द ही आ रहा है १३१ अवशेष १ में २(नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव) जल्द ही आ रहा है सम्बन्ध सुपर कमाण्डो ध्रुव राज कॉमिक्स साइट पर सुपर कमाण्डो ध्रुव कॉमिक्स पुनरवलोकन राज कॉमिक्स साइट पर बाहरी कनेक्शन फैन क्लब याहू पर फैन क्लब 1 ऑर्कुट पर फैन क्लब 2 ऑर्कुट पर Master Of Fantasy - The story of Anupam Sinha, creator of super-heroes Businessworld पर श्रेणी:भारतीय काॅमिक्स श्रेणी:राज काॅमिक्स श्रेणी:सुपर कमाण्डो ध्रुव श्रेणी:बाल काॅमिक्स पत्रिका श्रेणी:कॉमिक्स के पात्र