Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हीरीरो भाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हीरीरो (Otjiherero) बाण्टू परिवार की एक भाषा है। यह नामीबिया और बोत्सवाना में हीरीरो लोगों द्वारा बोली जाती है, जिनकी संख्या लगभग १,१३,००० है। दोनों देशों में लगभग १,३३,००० हीरीरो लोग रहते हैं। इसका भाषाई वितरण जिस क्षेत्र को कवर करता है उसे हीरीरोलैण्ड कहा जाता है। इस क्षेत्र में ओमाहिके क्षेत्र आता है, साथ ही साथ ओट्जोज़ोण्ड्जुपा और कुनेने क्षेत्र भी। हिम्बा, जो हीरीरो लोगों से सम्बन्धित है, एक ऐसी बोली बोलते हैं जो हीरीरो भाषा से मिलती जुलती है। नामीबिया की राजधानी विण्डहोइक में यथेष्ट संख्या में हीरीरोभाषी अल्पसंख्यक रहते हैं। ईसाई मिश्नरी गोट्ट्लीब विहे (१८३९-१९०१) द्वारा बाइबल का हीरीरो भाषा में अनुवाद किया गया जिससे बोली जाने बाली भाषा का लैटिन आधारित लिपि में लिप्यन्तरण किया गया। पादरी पीटर हींरिक ब्रिन्कर (१८३६-१९०४) द्वारा बहुत से ब्रह्मवैज्ञानिक (थियोलॉजिकल) काव्यों और गानो का अनुवाग किया गया। हीरीरो भाषा पाठशालाओं में मातृ भाषा और दूसरी भाषा, दोनों रूपों में पढ़ाई जाती है और नामीबिया विश्वविद्यालय में इसे प्रधान सामग्री के रूप में सम्मिलित किया जाना है। हीरीरो उन छः अल्पसंख्यक भाषाओं में भी है जिनमें नामीबियाई राजकीय रेडियो द्वारा प्रसारण किया जाता है। ऐम्बो रोमाम्बो, ने वर्ष २००८ तक, एक मात्र रीरीरो शब्दकोश का प्रकाशन किया है। == बाहरी कड़ियाँ == हीरीरो भाषा ऐथ्नोलोग पर