Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बलांगिर जिला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बलांगिर ज़िलाBalangir districtବଲାଙ୍ଗୀର ଜିଲ୍ଲା Balangir in Odisha (India).svg बलांगिर 6,575 16,48,574 2011 251 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 14 ओड़िया बलांगिर ज़िला या बलांगीर ज़िला भारत के ओड़िशा राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय बलांगिर है।"Orissa reference: glimpses of Orissa," Sambit Prakash Dash, TechnoCAD Systems, 2001"The Orissa Gazette," Orissa (India), 1964"Lonely Planet India," Abigail Blasi et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787011991 बलांगीर ओड़िशा के पश्चिमी भाग के प्रमुख व्यापारिक नगरों में से एक है। यह शहर महाराजाओं के काल में सुन्दर रीति से बसाया गया था। बलांगीर सम्बलपुर से 141 किलोमीटर दूर है और यहाँ अभी भी पुराने फैशन के सुन्दर और शान्तिपूर्ण स्थल विद्यमान हैं। बलांगीर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का स्थल रहा है। सौन्दर्यपूर्ण और आकर्षक तत्वों में रत्न के समान जादू जैसे दृश्य के लिए गन्धमार्दन के पहाड़ी झरने और महानदी के पर्वतीय स्थलों गुजरने के स्थल प्रमुख हैं। यहाँ वर्ष के अधिकांश समय में गर्म और शुष्क जलवायु रहती है। यहाँ सर्दियाँ भी कठिन किन्तु सुखद होतीं हैं। इसलिए यहाँ सर्दियों में आना अच्छा होता है। दर्शनीय स्थल हरिशंकर- यह बलांगीर से लगभग ८१ किमी की दूरी पर स्थित है। यह स्थान हरिशंकर मंदिर के लिए प्रसिद्ध है जो गन्धमार्दन पर्वत की दक्षिणी ढाल पर अवस्थित है। गन्धमार्दन पर्वत का यह स्थान औषधीय पौधों के लिए प्रसिद्ध है। सोनपुर- सोनपुर का नाम जैसा प्रतिबिम्बित करता है, इस अनुपम शहर के विभिन्न भागों में पुराने सोने के सिक्के पाए जाते थे। यह महानदी और तेल नदी के संगम के मध्य स्थित बसाया गया एक प्राचीन नगर है। यह बलांगीर से ४८ किलोमीटर दूर है और चारों ओर मन्दिरों से घिरा है। रानीपुर झरियाल- ये जुड़वाँ शहर हैं जो बलांगीर से १०४ किलोमीटर दूर स्थित हैं। यह बलांगीर जिले के टिटलागढ़ सब-डिवीजन में हरे-भरे पर्यावरण के मध्य स्थित है जो प्राचीन धरोहरों से परिपूर्ण है। यह एक प्राथमिक साक्ष्य है कि यहाँ तीर्थाटन करनेवालों के द्वारा कुछ पुराने मन्दिरों की खोज की गई थी जिस स्थान को 'सोमतीर्थ' कहा जाता है। प्रसिद्ध 64 योगिनी मन्दिर भी यहाँ स्थित है। पटनागढ़- पटनागढ़, पटना राज्य की प्राचीन राजधानी था, जहाँ कुछ अनुपम स्मारक हैं। यह बलांगीर से ३८ किलोमीटर दूर स्थित है। इन्हें भी देखें बौधगढ़ ओड़िशा ओड़िशा के जिले सन्दर्भ श्रेणी:ओड़िशा के जिले *