411 REFERENCE · Wikipedia
लम्बाघर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
200px|right|thumb|यूरोप के स्कैनडीनेव्या क्षेत्र का एक लम्बाघर
thumb|उत्तर अमेरिका का एक इरक्वॉइ लम्बाघर जिसमें कई सौ लोग आते थे
पुरातत्त्वशास्त्र और मानवशास्त्र में लम्बाघर ऐसे एक कमरे वाले घर को कहा जाता है जिसकी चौड़ाई कम हो लेकिन लम्बाई उसके मुकाबले में बहुत ज्यादा हो। एशिया, यूरोप और उत्तर अमेरिका के कई समुदायों में ऐसे लम्बेघर बनाने का रिवाज है। अक्सर ऐसे घर लकड़ी, सरकंडों या बांस के बने होते हैं। कई मनुष्य समाजों में देखा गया है के समाज के शुरुआत में किसी भी अन्य मक़ान बनाने से पहले लम्बेघर बनाये जाते हैं। इनका प्रयोग समुदाय के मुख्य व्यक्तियों की बैठकों से लेकर परिवारों के रहने के लिए हो सकता है। मिसाल के लिए उत्तर अमेरिका के इरक्वॉइ मूल अमेरिकी आदिवासी समुदाय के हर लम्बेघर में लगभग २० परिवार इकट्ठे रहते थे। हर घर की मुखिया उस घर की सब से बुज़ुर्ग औरत होती थी।लम्बेघर (लॉन्गहाउसिज़), कैरॅन बुश गिब्सन, कैपस्टोन प्रेस, २००५. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ संख्यांक ९७८०७३६८३७२४८.
सन्दर्भ
2
श्रेणी:मकान
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना