411 REFERENCE · Wikipedia
मेक्सिको का ध्वज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मेक्सिको Flag of Mexico.svg 111111 ४:७ १६ सितम्बर १९६८ बाँए से तिहाई में हरा, सफ़ेद और लाल रंग और मध्य में मेक्सिको का राज्य-चिह्न। राष्ट्रीय
संयुक्त मेक्सिकी राज्यों या मेक्सिको का ध्वज उत्तर अमेरिकी देश मेक्सिको का राष्ट्रीय ध्वज है जो तिरंगा है और हरे, सफ़ेद और लाल रंगों से बना है और ध्वज के मध्य में सफ़ेद पट्टी पर उड़ान के लिए तैयार चील है। समय के साथ इन रंगों के अर्थ में भी परिवर्तन आया है। ये रंग मेक्सिको द्वारा स्पेन से अपनी स्वतन्त्रता की लड़ाई के दौरान अपनाए गए थे। वर्तमान ध्वज १९६८ में अपनाया गया था, लेकिन डिज़ाइन १८२१ से उपयोग में है।
वर्तमान राष्ट्रीय चिन्ह का कानून, राष्ट्रीय शस्त्रास्त्र, धव्ज और गान का कानून जो राष्ट्र धव्ज के उपयोग का नियामन करता है, १९८४ में बना था। लाल, सफ़ेद और हरा मेक्सिको की राष्ट्रीय मुक्ति सेना के रंग हैं। केन्द्र में जो प्रतीक चिन्ह है वह प्राचीन एज़टेक नगर टेनोच्टिलन (वर्तमान मेक्सिको नगर) का है, जो उनके साम्राज्य की राजधानी था। यह एक अनुश्रुति का स्मरण कराता है जिसने एज़टेक लोगों को एक झील-द्वीप पर बसने के के लिए प्रेरित किया। राज्य-चिह्न की आकृति सबसे अन्त में, १९६८ में संशोधित की गई थी। एज़टेक की दन्तकथा के अनुसार उनका नगर उस स्थान पर मिलेगा, जहाँ पर एक चील कैक्टस पर साँप को खा रही होगी। राष्ट्रीय रंगों में रिबन राज्य-चिह्न के नीचे है।
ध्वज का विकासक्रम
+मेक्सिको के ध्वज का क्रमागत विकासborder|65pxगुआडल्यूप की कुँवारी का मानक। मिगुएल हिडागो द्वारा १६ सितम्बर १८१० को स्वतन्त्रता की घोषणा के दौरान प्रयुक्तप्रथम राष्ट्रीय ध्वजborder|100pxअगस्टिन डि इटरबाइड द्वारा १८२१-१८२३ के प्रथम मेक्सिकी साम्राज्य के दौरान प्रयुक्त।दूसरा राष्ट्रीय ध्वजborder|100px१८२३-१८६४ के बीच मेक्सिकी गणराज्य की स्थापना के दौरान प्रयुक्त।तीसरा राष्ट्रीय ध्वजborder|100px१८६४-१८६७ के मध्य मैक्सिमिलियन प्रथम के द्वितीय मेक्सिकी साम्राज्य के दौरान प्रयुक्त। अनुपात १:२दूसरा राष्ट्रीय ध्वज' पुनः अंगीकरण(१८६७-१९६८)border|100pxमेक्सिकी गणराज्य की पुनः स्थापना के दौरान १८६७-१८८१ के बीच पुनः अंगीकरण१८८१-१८९९ के दौरान प्रयुक्त।१८९९-१९१७ के दौरान प्रयुक्त। निर्दिष्ट अनुपात २:३border|100px१९१७-१९३४ के दौरान प्रयुक्त, राष्ट्रप्ति वेनुस्टियानो कारान्ज़ा द्वारा आधिकारिक रूप से अंगीकृत। अनुपात २:३border|100px१९३४-१९६८ के दौरान प्रयुक्त। राज्य-चिह्न की रूप-रेखा वास्तुकार फ़्रान्सिसको जोर्ज एन्सिको द्वारा। अनुपात २:३चौथा राष्ट्रीय ध्वजborder|100pxअंगीकरण १६ सितम्बर १९६८ से वर्तमान। राज्य-चिह्न की रूप-रेखा वास्तुकार फ़्रान्सिसको एप्पन्स हेल्गुएरा द्वारा।
बाहरी कड़ियाँ
फ्लैग्स ऑफ़ द वर्ल्ड पर मेक्सिको का राष्ट्रीय ध्वज
मेक्सिको का राष्ट्रपति - मेक्सिको के राष्ट्रीय प्रतीक
श्रेणी:राष्ट्रध्वज
श्रेणी:मेक्सिको के राष्ट्रीय प्रतीक