411 REFERENCE · Wikipedia
खाजूवाला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
June 2018
खाजूवाला बेरियावाली शहर Smart village in khajuwala.jpg खाजूवाला में स्मार्ट गांव India Rajasthan#India right Right राजस्थान, भारत में स्थान 28.702 72.591 inline,title देश India राज्य राजस्थान जिले बीकानेर तहसील खाजूवाला नगरपालिका चेयरमैन अशोक फोजी मीट्रिक 9 15,784 2011 1,418 बोली अधिकारी * हिंदी क्षेत्रीय भाषा *बागड़ी,
राजस्थानी,
पंजाबी,
सिंधी आईएसटी +5:30 पिन 334023 टेलीफोन कोड +91 01520 RJ-07 निकटतम शहर बीकानेर लिंग अनुपात 1000:903 ♂/♀ साक्षरता 65.92% जलवायु औसत उच्च (°C) 33.76 (कोपेन) IN-RJ
खाजूवाला राजस्थान राज्य भारत का एक छोटा सा कस्बा है यह जिला बीकानेर में है यह कोई पुराना कस्बा नही है इंदिरा गांधी नहर की अनूपगढ शाखा के आने से इस शहर का विकास हुआ। यह भारत-पाकिस्तान सीमा (23 किलोमीटर (14 मील)) के पास स्थित है और जिला मुख्यालय बीकानेर से लगभग 113 किलोमीटर (70 मील) दूर स्थित है। यह एक मध्यवर्ती पंचायत है जिसके प्रशासन के अंतर्गत कई गाँव हैं।http://panchayatdirectory.gov.in/adminreps/viewpansumSQL.asp?selstate=6715&parenttype=B&ptype=V National Panchayat Directory 22 November 2012 https://web.archive.org/web/20140820092304/http://panchayatdirectory.gov.in/adminreps/viewpansumSQL.asp?selstate=6715&parenttype=B&ptype=V 20 August 2014 dead यह बहुत अधिक मात्रा में कच्चा कपास और गेहूँ पैदा करता है। इंदिरा गांधी नहर ने इस क्षेत्र का विकास किया है। यह बीकानेर जिले में कृषि उत्पादों का एक बड़ा बाजार है। पहले इसका नाम बेरियावाली था। यह राजस्थान विधानसभा की सीट भी है। खाजूवाला से वर्तमान में निर्वाचित विधान सभा सदस्य (एमएलए) विश्वनाथ मेघवाल (भाजपा) हैं। खाजूवाला को हाल ही में पंचायत समिति का दर्जा दिया गया है। यहां की जमीन बालू मिट्टी की है गर्मियों के सीजन में बहुत ज्यादा गर्मी और सर्दियों के सीजन में बहुत ज्यादा सर्दी का माहौल रहता है। खाजूवाला कस्बा का निर्माण लगभग 1980 में हुआ।
भूगोल
यह शहर थार के मरुस्थल में स्थित हे यहाँ का वातावरण, शुष्क है। वर्षा का औसत भी काफी कम हे लेकिन इंदिरा गांधी नहर की अनूपगढ शाखा के पानी से यहाँ के भूगोल में काफी परिवर्तन हुआ है। ग्रीष्म रितु में यहाँ धूल भरी आंधियाँ चलती हे ओर बरसात भी कम होती हे लेकिन सर्दी भी कड़ाके की पडती है।
संस्कृति
यहाँ मिली जुली संस्कृति विकसित हुई हे यहाँ की मुख्य भाषा राजस्थानी भाषा की बागडी बोली है, बागडी के अलावा राजस्थानी भाषा की मारवाडी बोली बोलने वाले भी यहाँ बहुत मिलती हे यहाँ पर कुछ लोग पंजाबी भाषा भी बोलते हैं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में बागडी के अलावा पंजाबी की सरायकी बोली बी बोली जाती है यहाँ का मुख्य धर्म हिंदू, इस्लाम ओर सिख धर्म है।
सन्दर्भ
श्रेणी:बीकानेर
श्रेणी:बीकानेर जिला