Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मेसा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|इंग्लैंड के उत्तरी यॉर्कशायर शहर में स्थित इंगलबोरो मेसा समतल मैदान के समान दिखने वाली भू-आकृति होती है जिसका शिखर समतल और चारों तरफ खड़ी ढलानों से घिरा होता है। यह आसपास के मैदान की तुलना में ऊँचा दिखाई देता है। मेसा मुख्यतः अवसादी चट्टानों से निर्मित होता है, इसके ऊपर बलुआ पत्थर या चूना पत्थर जैसी कठोर चट्टानों की परत होती है।, जिसके कारण मेसा के शीर्ष को क्षरण और प्राकृतिक आपदाओं से बचाती है। इसी कारण मेसा का सपाट शिखर लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और इसकी विशिष्ट आकृति बनी रहती है।न्यूएनडॉर्फ, क्लॉस के॰ ई॰ मेहल, जेम्स पी॰, जूनियर जैक्सन, जूलिया ए॰ (2011) "भूविज्ञान की शब्दावली" (5वां संस्करण), अमेरिकी भूविज्ञान संस्थान 9781680151787 व्युत्पत्ति मेसा शब्द की व्युत्पत्ति स्पेनिश शब्द mèsã से हुई है, जिसका अर्थ "मेज या कुर्सी", होता है।मिगोन, पी॰, 2004। "मेसा।" गौडी, ए॰ एस॰ (सं॰), "भू-आकृति विज्ञान का विश्वकोश। रूटलेज, लंदन, पृ॰ 668. 9780415272988 अर्थात इसकी समतल और ऊंचाई वाली संरचना को दर्शाती है। सन् 1922 ई॰ में भूविज्ञानी किर्क ब्रायन ने कहा कि मेसा "आसपास के मैदानी इलाकों के ऊपर स्पष्ट रूप से खड़ी होती है, जैसे मेज फर्श पर खड़ी होती है।" निर्माण मेसा का निर्माण उन चट्टानों के अपक्षय और अपरदन की क्रिया से होता है जिन्हें प्लेट टेक्टोनिक गतिविधियों द्वारा ऊपर उठा दिया गया होता है। पृथ्वी की सतह पर पाई जाने वाली चट्टानों की क्षरण-प्रतिरोधक क्षमता अलग-अलग होती है। समय के साथ कमजोर चट्टानें, जैसे शैल, बदलते तापमान के प्रभाव से घिसने लगती हैं, जबकि मजबूत प्रतिरोधी चट्टानें, जैसे बलुआ पत्थर और बेसाल्ट, अपने स्थान पर टिकी रहती हैं जिनसे मेसा के ऊपरी हिस्से के समतल शिखर के चारों ओर खड़ी ढलानें निर्मित होती हैं। ईस्टरब्रुक डोन जे॰ सतही प्रक्रियाएँ और भू-आकृतियाँ https://archive.org/details/surfaceprocesses0000east 1999 प्रेंटीस हाॅल अपर सैडल रिवर, एनजे 9780138609580 इन्हें भी देखें द्वीपसमूह अम्बा टुंड्रा संदर्भ श्रेणी: मैदान श्रेणी: अपरदन श्रेणी: अपक्षय