411 REFERENCE · Wikipedia
फटा पोस्टर निकला हीरो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फटा पोस्टर निकला हीरो Phata Poster Nikhla Hero poster.jpeg फिल्म का पोस्टर राजकुमार सन्तोषी रमेश तौरानीरोनी स्क्रूवालासिद्धार्थ राय कपूर राजकुमार सन्तोषी शाहिद कपूरइलियाना डी'क्रूज़ पद्मिनी कोल्हापुरी प्रीतम रवि यादव स्टीवन बेर्नार्ड टिप्स म्यूज़िक फ़िल्म्स y 2013 09 20 भारत हिन्दी ₹5.50 करोड़ (प्रथम दिन का सकल घरेलू)
फटा पोस्टर निकला हीरो २०१३ की बॉलीवुड की एक्शन हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका शाहिद कपूर और इलियाना डी'क्रूज़ ने निभाई है। फ़िल्म के निर्देशक टिप्स म्यूज़िक फ़िल्म्स के रमेश तौरानी हैं और राजकुमार सन्तोषी फ़िल्म निर्माता हैं, जिन्होंने घायल (1990), अंदाज़ अपना अपना (1994), ख़ाकी (2004) और अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी (2009) जैसी फ़िल्मों का निर्देशन कार्य किया है। फ़िल्म 20 सितम्बर 2013 को जारी की गयी।
पटकथा
यह एक युवा लड़के विश्वास राव (शाहिद कपूर) की कहानी है जो हीरो बनने के सपने देखता है। उसकी माँ सावित्री देवी (पद्मिनी कोल्हापुरी) ऑटोरिक्शा चलाती हैं और चाहती हैं कि उनका बेटा ईमानदार पुलिस अफ़सर बने। सावित्री के पति, यशवंत राय (मुकेश तिवारी) भ्रष्ट पुलिस अफ़सर होते हैं, जिनकी एक कार दुर्घटना में मौत हो जाती है। उस समय वो अवैध तरीके से मिली संपत्ति लेकर, अपनी बीवी और नवजात बच्चे विश्वास को छोड़कर भाग रहे थे। विश्वास को मुंबई के पुलिस विभाग से इंटरव्यू का बुलावा आता है। लेकिन वह फ़िल्म इंडस्ट्री में मौके की तलाश रहा होता है। वह फ़िल्मी दुनिया के लिए अपना संघर्ष शुरू कर देता है। एक दिन जब वह पुलिस की वर्दी में घूम रहा होता है, उसकी मुलाकात सामाजिक कार्यकर्ता काजल (इलीना डीक्रूज़) से होती है, जो उसे भूल से पुलिस अफ़सर समझ लेती है। यह बात तेज़ी से फैलती है। ग़लती से विश्वास की फ़ोटो अख़बार में छप जाती है। बाद में विश्वास के जीवन में बहुत उतार चढ़ाव आने का दौर आरम्भ होता है।
कलाकार
शाहिद कपूर - विश्वास राव
इलियाना डी'क्रूज़ - सामाजिक कार्यकर्ता काजल
दर्शन जरीवाला
सौरभ शुक्ला
संजय मिश्रा
पद्मिनी कोल्हापुरी - विश्वास की माँ सावित्री देवी
नर्गिस फ़ख़री (आयटम गीत में विशेष उपस्थिति)http://www.filmfare.com/news/whats-cooking-nargis-and-shahid-2996.html Whats cooking Nargis and Shahid, Filmfare.com 21 सितंबर 2013 https://web.archive.org/web/20130921054449/http://www.filmfare.com/news/whats-cooking-nargis-and-shahid-2996.html 21 सितंबर 2013 dead
सलमान ख़ान - अपने ही रूप में विशेष उपस्थिति
मुकेश तिवारी - यशवंत राय (विश्वास के पिता)
जाकिर हुसैन
संगीत
फटा पोस्टर निकला हीरो संगीत प्रीतम चक्रवर्ती 2013 डिजिटल डाउनलोडकॉम्पेक्ट डिस्क 2013 फ़िल्म संगीत 39 14 टिप्स म्यूज़िक टिप्स म्यूज़िक प्रीतम वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा 2013 शादी के साइड इफ़ेक्ट्स 2013
फ़िल्म का संगीत प्रीतम चक्रबर्ती ने बनाया है जिसके गीत इरशाद कामिल और अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।
प्रथम गीत तु मेरे अगल बगल है २६ जुलाई २०१३ को जारी किया गया। यह गीत मिका सिंह ने गाया है।
फ़िल्म के पाँच गीत: हे मिस्टर डीजे एक क्लब गीत है जो बेनी दयाल, शेफाली आलवरीज एवं शाल्मली खोलगडे ने गाया है। गीत रंग शरबतों का आतिफ़ असलम एवं चिन्मयी ने गाया है। एक अन्य संस्करण मैं रंग शरबतों का (बदला हुआ संस्करण) अरिजीत सिंह ने गाया है। धतिंग नाच एक आयटम नम्बर है जो नर्गिस फ़ख़री पर फ़िल्माया गया है और नेहा कक्कड़ और नकाश ने इसे गाया है।
फ़िल्म के अन्य चार गीतhttp://www.saavn.com/s/#!/s/song/hindi/Phata_Poster_Nikhla_Hero/Tu_Mere_Agal_Bagal_Hai/NDw-awwIA3o Tu Mere Agal Bagal Hai 21 सितंबर 2013 https://web.archive.org/web/20130921175103/http://www.saavn.com/s/#!/s/song/hindi/Phata_Poster_Nikhla_Hero/Tu_Mere_Agal_Bagal_Hai/NDw-awwIA3o 21 सितंबर 2013 dead http://www.saavn.com/s/#!/s/song/hindi/Phata_Poster_Nikhla_Hero/Hey_Mr._DJ/IBghZkJJR0o Hey Mr. DJ 21 सितंबर 2013 https://web.archive.org/web/20130921175103/http://www.saavn.com/s/#!/s/song/hindi/Phata_Poster_Nikhla_Hero/Hey_Mr._DJ/IBghZkJJR0o 21 सितंबर 2013 dead संगीत स्ट्रीमिंग सेवा सावन पर विशेष रूप से जारी किए गए।
कलाकार इरशाद कामिल & अमिताभ भट्टाचार्य 39:14 no तु मेरे अगल बगल है मिका सिंह 4:25 मैं रंग शरबतों का आतिफ़ असलम & चिन्मयी श्रीपाद 4:26 हे मिस्टर डीजे बेनी दयाल, शेफाली आलवरीज & शाल्मली खोलगडे 4:22 मेरे बिना तु (द्वैत संस्करण) राहत फ़तेह अली खान & हर्षदीप कौर 4:23 धतिंग नाच नकाश अज़ीज़ & नेहा कक्कड़ 3:10 जन्म जन्म आतिफ़ असलम 4:48 मैं रंग शरबतों का (बदला हुआ संस्करण) अरिजीत सिंह 4:38 जन्म जन्म (बदला हुआ संस्करण) सुनिधि चौहान 3:06 मेरे बिना तु राहत फ़तेह अली खान 4:11 जन्म जन्म (उदास संस्करण) आतिफ़ असलम 1:45
विज्ञापन चित्र
फ़िल्म फटा पोस्टर निकला हीरो का विज्ञापन चित्र अर्थात झलक १४ जुलाई २०१३ को जारी की गयी थी।
सन्दर्भ
Hemmady Jaidev Phata Poster Nikhla Hero - Movie Review फटा पोस्टर निकला हीरो - मूवी रिव्यू http://www.movietalkies.com/movies/reviews/20744/phata-poster-nikhla-hero MovieTalkies 20 सितंबर 2013 अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20130921053640/http://www.movietalkies.com/movies/reviews/20744/phata-poster-nikhla-hero 21 सितंबर 2013 dead
बाहरी कड़ियाँ
2615584
563932
श्रेणी:भारतीय फ़िल्में
श्रेणी:2013 में बनी हिन्दी फ़िल्म