411 REFERENCE · Wikipedia
अश्मक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अश्मक या अस्सक प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक था। ईसा पूर्व छठी शताब्दी में यानी आज से 2600 वर्ष पूर्व प्राचीन भारत में 16 महाजनपद थे। इसमें से अश्मक महाजनपद एकमात्र दक्षिण में स्थित महाजनपद था। इसकी राजधानी प्रतिष्ठान (अन्य नामों मे पोतना, पोटली, पैठन शामिल थे), आज का पैठण शहर थी। जो आज महाराष्ट्र के छत्रपती संभाजीनगर (औरंगाबाद) जिले में स्थित है। अश्मक महाजनपद पर भगवान श्रीराम जी के वंशज यानी इश्वाकू वंश के राजा राज करते थे। इक्ष्वाकु वंश के अश्मक नाम के राजा ने इस महाजनपद की स्थापना की इसलिए इसे अश्मक महाजनपद कहा जाता है।नाहर डॉ रतिभानु सिंह प्राचीन भारत का राजनैतिक एवं सांस्कृतिक इतिहास 1974 किताबमहल इलाहाबाद, भारत 112 editor: 19 मार्च 2008
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
महाजनपद
श्रेणी:महाजनपद