Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सेंट माइकल का स्वर्ण-गुंबददार मठ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2026 यूक्रेन में कई बेहतरीन आध्यात्मिक तथा वास्तुकला से परिपूर्ण मठ दिखाई देते हैं, उन्हीं में से एक मठ है यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित "सेंट माइकल का स्वर्ण" यह मठ अपनी ऐतिहासिकता तथा अपनी सांस्कृतिक विशेषता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। अपनी कला में यह एक अद्भुत मठ है, एक अनुमान के अनुसार इस मठ को 11वीं शताब्दी का मठ माना जाता है, मंगोल आक्रमण का इस मठ के ऊपर भी प्रभाव दिखाई दिया और माना जाता है कि मंगोल के द्वारा इस मठ को लूटा भी गया। लेकिन 16वीं शताब्दी के आसपास यूक्रेन का सबसे प्रसिद्ध और धनी मटन में से एक था। सेंट माइकल का स्वर्ण एक विशाल भव्य इमारत है, यह मठ पूरी तरह से संत माइकल को समर्पित है, यह मठ बारोक शैली का काफी बढ़िया उदाहरण माना जा सकता है। 1930 के दशक में सोवियत व्यवस्था के तहत इस मठ को नुकसान भी पहुंचाया गया लेकिन 1990 के दशक में जब सोवियत यूनियन का पतन हुआ तथा यूक्रेन के स्वतंत्रता के बाद इस मठ के परिसर को दोबारा से निर्माण किया गया। आज इस मठ की गिनती दुनिया के बेहतरीन मठों में की जाती है इसके साथ ही "सेंट माइकल का स्वर्ण" सिर्फ कीव का ही नहीं बल्कि पूरे यूक्रेन की एक पहचान है। सितंबर 2026