Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Mops oct09 cropped2.jpg एक नर पग पग पग कुत्ते की एक नस्ल हैं। ये मूल रूप से चीन में विकसित किए गए थें। इस नस्ल के कुत्तों की पहचान होती है कि ये स्वभावतः शांत और आलसी होते हैं। इन्हें मिलनसार और एक सज्जन साथी के रूप में जाना जाता हैं और इसी कारण लोगों के द्वारा इन्हें घर पर अधिकाधिक पाला जाता हैं। इनकी औसत आयु 12 से 15 साल के बीच होती हैं। इस नस्ल के कुत्तों का सिर आमतौर पर गोल होता हैं और इनका चेहरा झुर्रीदार एवं पूँछ मुड़ी हुई होती है। इनका रंग हल्का पीला या फिर काले रंग का होता है। इनका शरीर छोटा होता हैं, जिन पर नर्म और मुलायम बाल होते हैं। इस नस्ल के कुत्ते चंचल और वफादार भी होते हैं। एक स्वस्थ पग का औसतन भार 6 से 8 किलोग्राम के बीच होता है। इन्हें रहने के लिए अनुकूल वातावरण की आवश्यकता होती है क्योंकि ऐसा देखा गया है कि सामान्यतः इन्हें सांस लेने की समस्या होती है। ये नस्ल घर के बाहरी वातावरण के अनुकूल नहीं होते हैं।Pug Dog Breed Information https://www.akc.org/dog-breeds/pug/#timeline American Kennel Club 22 जून 2023 enMorn September Our Best Friends: Pug, The 2010 Eldorado Ink 978-1-932904-71-0 https://books.google.co.in/books?id=TBwwEZsjJp4C&q=pug+sociable&pg=PA11&redir_esc=y#v=snippet&q=pug%20sociable&f=false 22 जून 2023 en इतिहास चीन के सोंग राजवंश के शाही दरबार में पग विशेष रूप से लोकप्रिय थें। प्राचीन चीन में पग को चीन के शासक परिवारों के द्वारा साथी के रूप में पाला जाता था। इन्हें शाही सुख सुविधा के साथ सैन्य सुरक्षा भी प्रदान की जाती थी। आगे चलकर पग एशिया के अन्य हिस्सों में फैल गए। तिब्बत के बौद्ध भिक्षु भी अपने मठों में पालतू जानवर के रूप में पग को रखते थें।Collier V. W. F. Dogs of China & Japan, in nature and art 1921 W. Heinemann, London 147 https://archive.org/details/dogsofchinajapan00collrich The Lo-Chiang dog was a "pai" dog and consequently small, "short-headed," and "short-legged" before A.D. 1000. It was very possibly the Chinese pug and appears to have been fashionable at the Chinese court from the beginning of the eighth century to the middle of the eleventh century possibly even to the removal of the capital from Hsianfu to Peking, about A.D. 1153. सोलहवीं शताब्दी में पगों को चीन से यूरोप लाया गया, जहाँ से फिर नीदरलैंड के ऑरेंज-नासाउ राजघराना और स्टुअर्ट राजघराना के द्वारा यह पश्चिमी यूरोप में एक लोकप्रिय पालतू पशु के रूप में प्रसिद्ध होने लगें। उन्नीसवीं शताब्दी में यूनाइटेड किंगडम की रानी विक्टोरिया के मन में पगों के लिए एक विशेष लगाव उत्पन्न हो गया था, जो उनके बाद भी उनके शाही परिवार में लम्बे समय तक कायम रहा था।Farr Kendall Montague Sarah Bennett George Pugs in public 1999 New York : Stewart, Tabori & Chang 978-1-55670-939-5 https://archive.org/details/pugsinpublic00farr 22 जून 2023 लोकप्रियता अमेरिकी केनेल क्लब ने इस नस्ल के कुत्तों को सौम्य स्वभाव वाला एक आकर्षक जीव बताया है। दूरसंचार कंपनी वोडाफोन के द्वारा विज्ञापन में दिखाए जाने के बाद से पग भारत में काफ़ी लोकप्रिय हो गए। अमेरिकी फिल्म शृंखला मेन इन ब्लैक में भी पग को विशेष भूमिका में दिखाया गया है, फिल्म में इसे फ्रैंक नाम दिया गया है।https://brandequity.economictimes.indiatimes.com/news/advertising/the-perils-of-being-the-vodafone-pug/55562867 The perils of being the Vodafone pug India Times 23 November 2016http://www.livemint.com/Consumer/XVx9QafiJ40e5qYIttrwVK/Return-of-the-Vodafone-pug.html Return of the Vodafone pug 14 March 2016 livemint.comhttps://www.courant.com/news/connecticut/hc-xpm-2002-07-09-0207090577-story.html PUG IN BLACK: FRANK WALKS AWAY WITH MIIB courant.com 9 July 2002 5 May 2020 इन्हें भी देखें डालमेशियन (कुत्ता) डाबरमैन कॉकेशियन शेफर्ड (कुत्ता) सन्दर्भ श्रेणी:श्वान श्रेणी:पालतू पशु