411 REFERENCE · Wikipedia
सलमा ज़ैदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
सलमा ज़ैदी yes 1950 11 15 अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, (भारत) yes 2015 03 30 1950 11 15 लंदन, इंग्लैंड भारतीय बीबीसी की ऑनलाइन पत्रकारिता की शुरुआत के लिए पत्रकार और अनुवादक
सलमा ज़ैदी (15 नवंबर 1950-30 मार्च 2015) एक भारतीय महिला पत्रकार और अनुवादक थीं। वे बीबीसी से लंबे समय तक जुड़ी रहीं हैं और हिंदी भाषा में डिजिटल दुनिया में काम कर रही चंद महिलाओं में शुमार थीं। उन्होंने बीबीसी में अपनी पारी की शुरुआत बीबीसी हिंदी रेडियो से की थी। बाद में वे बीबीसी हिंदी ऑनलाइन की प्रमुख बनीं। बीबीसी में उन्होंने महिलाओं, अल्पसंख्यकों और बच्चों से जुड़े विषयों पर विशेष काम किया।पत्रकारिता की दुनिया का चर्चित नाम सलमा जैदी नहीं रहीं 30 मार्च 2015 11 अप्रैल 2015 http://samachar4media.com/senior-journalist-salma-zaidi-no-more.html समाचार4मीडिया https://web.archive.org/web/20150418125617/http://samachar4media.com/senior-journalist-salma-zaidi-no-more.html 18 अप्रैल 2015 dead
शिक्षा
वे 1970 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ से स्नातक की शिक्षा ली। उसके बाद 1981 में उन्होने भारतीय जन संचार संस्थान से समाचार एजेंसी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया।सलमा ज़ैदी की प्रोफाइल https://www.linkedin.com/pub/salma-zaidi/4/556/754 लिंकडीन 11 अप्रैल 2015सितंबर 2021 InternetArchiveBot
करियर
1970 में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद से हीं उन्होने करियर के रूप में पत्रकारिता से जुड़ गईं। इस बीच 1970 से 1977 तक वे आकाशवाणी और दूरदर्शन में एक आकस्मिक उत्पादन सहायक के रूप में काम किया। सलमा ने 1977 से 1979 तक समाचार, 1979 से 1983 तक समाचार भारती, 1990 से 1991 तक दिनमान टाइम्स तथा 1991 से 1994 तक स्वतंत्र भारत में महत्वपूर्ण दायित्वों को निभाया। साथ ही उनके विभिन्न राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के लिए लेख लिखने का सिलसिला 1983 से 1990 तक से स्वतंत्र रूप से चलता रहा। वे जनवरी 1995 से जुलाई 2011 तक बीबीसी में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। सलमा की शुरुआत 1995 में बीबीसी हिन्दी रेडियो से हुई, जहां वे 2004 तक कार्यरत रहीं और उसके बाद वे बीबीसी हिन्दी ऑनलाइन की प्रमुख बनीं, जाहव वे 2011 तक कार्यरत रहीं।नहीं रहीं सलमा ज़ैदी http://www.hastakshep.com/hindi-news/nation/2015/03/30/%E0%A4%A8%E0%A4%B9%E0%A5%80%E0%A4%82-%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%80%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%AE%E0%A4%BE-%E0%A5%9B%E0%A5%88%E0%A4%A6%E0%A5%80 हस्तक्षेप डॉट कॉम 11 अप्रैल 2015 https://web.archive.org/web/20150416025949/http://www.hastakshep.com/hindi-news/nation/2015/03/30/%E0%A4%A8%E0%A4%B9%E0%A5%80%E0%A4%82-%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%80%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%AE%E0%A4%BE-%E0%A5%9B%E0%A5%88%E0%A4%A6%E0%A5%80 16 अप्रैल 2015 dead
सलमा जब बीबीसी ऑनलाइन की संपादक बनी तो उन दिनों वे हिन्दी में ऑनलाइन न्यूज़ को लेकर जागरुकता लाने के लिए देश में अपनी हिन्दी भाषा के लिए सम्मानित अखबार नईदुनिया के ऑनलाइन प्रयास ‘वेबदुनिया’ के साथ एक नया प्रयोग शुरु किया। वेबदुनिया के संपादक जयदीप कर्णिक के साथ मिलकर उन्होने देश के कई विश्वविद्यालयों में हिन्दी पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए कार्यशालाएं आयोजित किए। बीबीसी छोड़ने के बाद वे जुलाई 2012 में दूरदर्शन समाचार में सलहकर के पद पर नियुक्त हुईं और निधन के समय तक वे इस पद पर कार्यरत थी।क्या बीबीसी से बिछोह सलमा जैदी सहन नहीं कर सकीं? http://mediakhabar.com/bbc-salma-zaidi/ मीडिया खबर 11 अप्रैल 2015 https://web.archive.org/web/20150426045449/http://mediakhabar.com/bbc-salma-zaidi/ 26 अप्रैल 2015 dead
अनुवाद
उन्होने अँग्रेजी से हिन्दी में सात पुस्तकों का अनुवाद किया, जिनमें प्रमुख है-
उभरते एशिया में अमीरी के नुस्खे (मूल लेखक: हामीद मोहसीन, अनुवाद: सलमा ज़ैदी, प्रकाशक:पुस्तक महल)
आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰13: 978-81-223-0444-2, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 81-223-0444-3
नोस्ट्रडम्स की भविष्यवाणियाँ (अनुवाद: सलमा ज़ैदी, प्रकाशक:पुस्तक महल)
आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰13: 978-0-14-342071-2, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-14-342071-2
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
लाइव इंडिया
श्रेणी:1950 में जन्मे लोग
श्रेणी:पत्रकार