411 REFERENCE · Wikipedia
जिमीकंद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|ओल का पौधा
जिमीकंद एक बहुवर्षीय भूमिगत सब्जी है जिसका वर्णन भारतीय धर्मग्रंथों में भी पाया जाता है। भारत के विभिन्न राज्यों में जिमीकंद के भिन्न-भिन्न नाम ओल या सूरन हैं। पहले इसे गृहवाटिका में या घरों के अगल-बगल की जमीन में ही उगाया जाता था। परन्तु अब तो जिमीकंद की व्यवसायिक खेती होने लगी है। जिमीकंद एक सब्जी ही नहीं वरन यह एक बहुमूल्य जड़ीबूटी है जो सभी को स्वस्थ एवं निरोग रखने में मदद करता है।
भोज्य पदार्थों के संचन हेतु यह भूमिगत तना का रूपांतर है जिसे घनकंद कहते हैं। यह परिवर्तित तना बहुत अधिक जैसा-तैसा फूला रहता है एवं इसकी सतह पर पर्वसंधियाँ रहती हैं जिनपर शल्क-पत्र लगे रहते हैं। सतह पर जहाँ-तहाँ अपस्थानिक जड़ें लगी रहती हैं। अगले सिरे पर अग्रकलिका तथा शल्कपत्रों के अक्ष पर छोटी-छोटी कलिकाएँ होती हैं।
इस पौधे का फल यानी जड़ को बवासीर के दवा में भी उपयोग किया जाता है।
बड़े आकार की जिमीकंद की खेती कैसे करें
जिमीकंद खेती https://web.archive.org/web/20210429143854/https://janglekheti.blogspot.com/2021/04/how-to-do-large-size-elephant-foot-yam.html 29 अप्रैल 2021 अप्रैल मई के महीने मे शुरू की जाती है जिमीकंद लगाने हेतु कंद का ही उपयोग की जाती है ज्यादातर किसान छोटे कंद का उपयोग जिमीकंद लगाने हेतु करते हैं जिस वजह से जिमीकंद ज्यादा वजन में नहीं मिल पाता इसलिए हमें जब भी जिमीकंद की खेती शुरू करनी है तो कंद कम से कम डेढ़ किलो का उपयोग में लेनी चाहिए बड़े कंद का उपयोग खेती में बीज के रूप में उपयोग करने से सात से आठ महीना उपरांत हमें बड़े आकार की जिमीकंद की उपज प्राप्त हो सकती है
बड़े जिमीकंद की खेती की तैयारी कैसे करें
जिमीकंद की खेती हेतु उपयुक्त भूमि जल निकासी युक्त होनी चाहिए जल निकासी युक्त भूमि में खेती करने से जिमीकंद की के पौधे की वृद्धि दर अच्छी रहती है जिमीकंद की बुवाई से पहले हमें जिमीकंद के कांदा डेढ़़ किलो केेे अनुपात से बड़े कांदा की कटाई कर अलग कर देनी चाहिए
एक से डेढ़ फीट की गड्ढा तैयार कर उसमें फसलों के अवशिष्ट पदार्थ डाल के उसके उपरांत जिमीकंद के कंद का रोपण कर मिट्टी और खाद से फसल की बुवाई कर देनी चाहिए ।इस विधि से जिमीकंद की खेती करने से अत्यधिक मात्रा में उत्पादन प्राप्त होता है https://web.archive.org/web/20210429143854/https://janglekheti.blogspot.com/2021/04/how-to-do-large-size-elephant-foot-yam.html 29 अप्रैल 2021
इन्हें भी देखें
शकरकन्द
अरवी
बंडा आलू
[[Suran ki sabji ]]
बाहरी कड़ियाँ
जिमीकंद की जैविक उन्नत खेती
जिमीकंद की खेतीजून 2020 InternetArchiveBot
सूरन की खेतीजून 2020 InternetArchiveBot (डिजिटल मंडी)
श्रेणी:जड़ीय सब्ज़ियाँ