Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मेमोरियल (संगठन)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मेमोरियल Мемориал ru Memorial Society Logo Latin.png 200px गैर-लाभकारीNGO मानवाधिकार समूह y 1989 01 28 y 2021 12 29 (केवल रूस में) मास्को,रूस अलेक्जेंडर चेर्कासोव मेमोरियल एक अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन है। इसकी स्थापना रूस में सोवियत संघ के विघटन के समय की गई थी। प्रारंभ में इसका काम जोसेफ स्टालिन के शासनकाल में हुए मानवाधिकार उल्लंघनों और अन्य अपराधों की जानकारी जुटाना और उनकी जाँच करना था। Berlinger Anna Chernova,Joshua Russian court shuts down human rights group Memorial International https://www.cnn.com/2021/12/28/europe/memorial-international-russia-intl/index.html CNN 4 जून 2026 en 28 दिसम्बर 2021 बाद में संगठन ने अपना काम बढ़ाकर पूरे सोवियत संघ के दौरान हुए मानवाधिकार उल्लंघनों का अध्ययन करना शुरू कर दिया। मेमोरियल को उसके कार्यों के लिए कई महत्वपूर्ण पुरस्कार मिले हैं, जिनमें 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार भी शामिल है। परिचय 2022 की शुरुआत में इस संगठन में मेमोरियल इंटरनेशनल और मेमोरियल मानवाधिकार केंद्र नामक दो अलग-अलग कानूनी संस्थाएँ शामिल थीं । 2022 में दोनो का विलय कर दिया गया। मेमोरियल इंटरनेशनल का उद्देश्य सोवियत संघ में, विशेष रूप से स्तालिनवादी युग के दौरान मानवता के विरुद्ध किए गए अपराधों का रिकॉर्ड रखना था। जबकि मेमोरियल मानवाधिकार केंद्र मानवाधिकारों की सुरक्षा पर केंद्रित था। विशेष रूप से आधुनिक रूस और उसके आसपास के संघर्ष-ग्रस्त क्षेत्रों में। Kennedy Anna Chernova,Jack Guy,Niamh Russian court shuts down Memorial Human Rights Center, day after sister group ordered closed https://edition.cnn.com/2021/12/29/europe/memorial-human-right-moscow-court-intl/index.html CNN 4 जून 2026 en 29 दिसम्बर 2021दिसंबर 2021 तक एक एकीकृत प्रणाली होने के बजाय एक आंदोलन के रूप में, मेमोरियल में रूस के 50 से अधिक और अन्य देशों के 11 संगठन शामिल थे।जिनमें कज़ाकिस्तान, यूक्रेन, जर्मनी, इटली, बेल्जियम और फ्रांस शामिल हैं। हालाँकि संबद्ध समूहों का ध्यान क्षेत्र-दर-क्षेत्र अलग-अलग होता है, फिर भी वे मानवाधिकारों, अतीत का दस्तावेज़ीकरण करने, युवाओं को शिक्षित करने और राजनीतिक दमन के पीड़ितों के लिए स्मरण दिवस मनाने के संबंध में समान चिंताएँ साझा करते हैं। सन्दर्भ