411 REFERENCE · Wikipedia
छोटा मॅजलॅनिक बादल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|छोटा मॅजलॅनिक बादल
छोटा मॅजलॅनिक बादल (छो॰मॅ॰बा॰) एक बौनी गैलेक्सी है जो हमारी अपनी गैलेक्सी, आकाशगंगा, की उपग्रह है। यह पृथ्वी से क़रीब २००,००० प्रकाश-वर्ष दूर है और इसका व्यास ७,००० प्रकाश-वर्ष है। छो॰मॅ॰बा॰ में कई दसियों करोड़ तारे हैं। तुलना के लिए आकाशगंगा का व्यास १००,००० प्रकाश-वर्ष है और उसमें १-४ खरब तारे हैं। छो॰मॅ॰बा॰ हमारी आसपास की ३० गैलेक्सियों के स्थानीय समूह की सदस्य है और बिना दूरबीन के आँखों से दिख सकने वाली सबसे सुदूर खगोलीय वस्तुओं में इसकी गिनती होती है।
आकार
वैज्ञानिक मानते हैं के युगों पहले छो॰मॅ॰बा॰ एक डंडीय सर्पिल गैलेक्सी थी जिसे आकाशगंगा के ज़बरदस्त गुरुत्वाकर्षण के ज्वारभाटा बल ने बेढंगा बना डाला। छो॰मॅ॰बा॰ में अभी भी एक केन्द्रीय डंडा है, लेकिन इनका आकार काफ़ी टेढ़ा-मेढ़ा हो चुका है।
अन्य भाषाओँ में
अंग्रेज़ी में "छोटे मॅजलॅनिक बादल" को "स्मॉल मॅजलॅनिक क्लाउड" (Small Magellanic Cloud) कहते हैं।
इन्हें भी देखें
मॅजलॅनिक बादल
बेढंगी गैलेक्सी
डंडीय सर्पिल गैलेक्सी
श्रेणी:आकाशगंगा
श्रेणी:गैलेक्सियाँ
श्रेणी:स्थानीय समूह
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना