Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सूचना प्रौद्योगिकी स्कूल कोलकाता

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सूचना प्रौद्योगिकी स्कूल कोलकाता ( एसआईटी और पूर्व में आईआईआईटी-सी) डब्ल्यूबीयूटी का सूचना प्रौद्योगिकी विभाग है। यह संस्थान आईटी उद्योग के सहयोग से पश्चिम बंगाल सरकार के प्रारंभिक सहयोग से 2000 में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान-कलकत्ता के रूप में शुरू हुआ। संस्थान भिन्न-भिन्न विषयों जैसे- कंप्यूटर विज्ञान/ कंप्यूटर ग्राफिक्स, वीएलएसआई और संचार, डेटाबेस, सूचना पुनर्प्राप्ति और एल्गोरिदम में अनुसंधान का केंद्र हैं । संस्थान में कंप्यूटर प्रयोगशालाएँ हैं जिन्हें छात्रों को बैच-वार आवंटित किया जाता है। कम्प्यूटर लैब में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर सुसज्जित हैं। प्रत्येक वर्ष एसआईटी अपना वार्षिक सांस्कृतिक और तकनीकी उत्सव एल्गोरिथम आयोजित करता है। एल्गोरिथम देश भर के सभी प्रमुख इंजीनियरिंग और डिग्री कॉलेजों के छात्रों को आकर्षित करता है। स्ट्रिंग्स और परिक्रमा जैसे प्रसिद्ध बैंड ने पिछले कुछ वर्षों में एल्गोरिथम में प्रदर्शन किया है। 2006 में डेटाक्वेस्ट पत्रिका के एक सर्वेक्षण में एसआईटी को पूर्वी भारत के शीर्ष प्रौद्योगिकी-स्कूलों में चौथा स्थान दिया गया था। उद्देश्य सूचना प्रौद्योगिकी स्कूल कोलकाता का मुख्य उद्देश्य बच्चो के लिए सीखने का एक उत्कृष्ट वातावरण बनाना जहां स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकी एवं उनके विकास से अवगत कराया जाए। तकनीकी शिक्षा की अत्यधिक प्रतिस्पर्धी दुनिया में अपनी क्षमता साबित करने के लिए ज्ञान का होना बहुत आवश्यक हैं। इसलिए इसके व्यापक स्पेक्ट्रम प्रदान करना और कौशल विकसित करना इनका उद्देश्य हैं। श्रेणी:भारत के विश्वविद्यालयhttps://www.collegeadmission.in/SchoolofInformationTechnology/SchoolofInformationTechnology.shtml संग्रहीत प्रति 9 फ़रवरी 2024 18 अप्रैल 2019 https://web.archive.org/web/20190418113956/https://www.collegeadmission.in/SchoolofInformationTechnology/SchoolofInformationTechnology.shtml dead स्नातक पाठ्यक्रम बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (सूचना प्रौद्योगिकी) बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) परास्नातक पाठ्यक्रम मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (सूचना प्रौद्योगिकी) मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग) मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग) मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स) सन्दर्भ श्रेणी:प्रौद्योगिकी स्कूल श्रेणी:कोलकाता श्रेणी:पश्चिम बंगाल