411 REFERENCE · Wikipedia
प्रीतम पाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Pritam Pal Pritam Pal 1947 6 3 y Kandroli village, district, Punjab, British India Yamunanagar Kurukshetra University, Kurukshetra Judge Indian Maya Devi Sons Ajay Pal Pritam and Aman Pal, daughters Parveen, Sukhda Pritam and Vandana Lokayukta 18, January 2011 18, January 2016 President, State Consumer Commission, Chandigarh 2009 17, January 2011 High Court Judge 5, November 2004 2, June 2009 Registrar General in Punjab and Haryana High Court, Chandigarh 28, January 2002 4, November 2004 Haryana Superior Judiciary March 1986 January 2002 Hindu Arya Samaj http://pritampal.net/
प्रीतम पाल हरियाणा राज्य के लोकायुक्त के पद से 18 जनवरी 2016 को सेवानिवृत्त हुए हैं। इनका जन्म यमुनानगर जिले के एक छोटे से गाँव कन्द्रोली में 3 जून 1947 को हुआ था।
करियर
इन्होंने अपनी स्नातक शिक्षा सन 1969 में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से हासिल की। इसके बाद इन्होनें वकालत की शिक्षा 1972 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से प्राप्त की। इन्होने एक वकील के रूप में कुरुक्षेत्र एवं यमुनानगर कोर्ट में 14 वर्ष तक वकालत की। इस दौरान वे आर्य समाज के लिए एवं अन्य राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। ये 1986 में हरियाणा में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए।जिला न्यायाधीश के रूप में इनकी नियुक्ति हरियाणा के गुडगाँव, रोहतक, अम्बाला, यमुनानगर, हिसार, महेंद्रगढ़, भिवानी और फरीदाबाद में हुई। इसके बाद इन्हें पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायलय में रजिस्ट्रार के रूप में जनवरी 2002 में नियुक्त किया गया। ये इस पद पर नवम्बर 2004 तक रहे। इन्हें माननीय न्यायालय में नवम्बर 2004 में पदासीन किया गया। इस पद पर वे अपनी सेवानिवृति तक बने रहे। इस दौरान इन्होने लगभग 6900 मामलों का फैसला किया। सन 2009 में ये सेवा निवृत हो गयेhttp://highcourtchd.gov.in/?trs=former_judges संग्रहीत प्रति 21 जनवरी 2015 https://web.archive.org/web/20150119214222/http://highcourtchd.gov.in/?trs=former_judges 19 जनवरी 2015 dead ।
सेवा निवृति के बाद इन्हें राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। इस पद पर वे 17 जनवरी 2011 तक बने रहे। 18 जनवरी 2011 को इन्हें हरियाणा के लोकायुक्त के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।http://admser.chd.nic.in/uploadfiles/press/pressnote/pr4760.pdf संग्रहीत प्रति 21 जनवरी 2015 https://web.archive.org/web/20160304094735/http://admser.chd.nic.in/uploadfiles/press/pressnote/pr4760.pdf 4 मार्च 2016 dead
alt=Taking oath as Lokayukta, Haryana|thumb|श्री प्रीतम पाल लोकायुक्त पद की शपथ के तुरंत बाद
सन्दर्भ
श्रेणी:1947 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग