Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इश्क़ इन पेरिस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इश्क़ इन पेरिस प्रेम राज द्वारा निर्देशित २०१३ में प्रदर्शित एक हिन्दी फिल्म है। == पटकथा == फिल्म में इश्क़ (प्रीति ज़िंटा) अभिनेत्री है जिसकी मां फ्रांसीसी हैं और पिता भारतीय। वो अपनी मां (इसाबेल अदजानी) के साथ पेरिस में रहती है। उसके माता-पिता में तलाक हो चुका है। इश्क, एक हंसती खेलती मस्तमौला लड़की है। लेकिन उसे शादी से नफ़रत है। इस दौरान एक बार यात्रा के दौरान उसकी मुलाक़ात आकाश (रेहान मल्लिक) से होती है। आकाश एक भरतीय लड़का है जो लंदन में रहता है और उसे भी शादी से नफ़रत है। समान विचारों के साथ इनमें दोस्ती हो जाती है और एक दूसरे के साथ समय बिताने का सिलसीला आरम्भ हो जाता है। दोनों एक दूसरे को मन ही मन चाहने लगते हैं लेकिन आकाश को वापस जाना पड़ता है और वो एक दूसरे से दूर हो जाते हैं। अपने करीबी दोस्त की शादी में आकाश पेरिस आता है और वहाँ इनका पुनः मिलन होता है। दोनों एक दूसरे के वापस करीब आते हैं और अब उनमें शारीरिक संबंध बन जाता है। आकाश को इशक़ के प्यार का एहसास होता है और वह उसके सामने विवाह का प्रस्ताव रखता है लेकिन अपने माता-पिता के प्यार को ध्यान में रखते हुए इश्क़ इस प्रस्ताव को ठुकरा देती है। == पात्र == प्रीति ज़िंटा - इश्क़ रेहान मल्लिक - आकाश इसाबेल अदजानी - इश्क़ की माँ सलमान खान - कुडिये दी कुर्ती गानें विशिष्ट अतिथि के रूप में शेखर कपूर == संगीत == == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == इश्क़ इन पेरिस इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर बॉलिवुडहंगामा.कॉम पर इश्क़ इन पेरिस