411 REFERENCE · Wikipedia
खाता कार्यकारी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लेखा प्रबंधक अथवा अकाउंट एग्जीक्यूटिव (अंग्रेज़ी: Account executive) मुख्यतः बैंकिंग के क्षेत्र में काम लिया जाने वाला शब्द है जिसकी भूमिका बिक्री, विज्ञापन, विपणन और वित्त में होती है। लेखा प्रबंधक को ग्राहक कंपनी के उद्देश्यों और उत्पादों की गहन समझ हूनी चाहिए जिससे वो सम्बंधित निकाय प्रचारात्मक गतिविधियों और रणनीतियों के निर्माण की दिशा में प्रभावी सलाह प्रदान कर सके। लेखा प्रबंधक सीधे ग्राहक कंपनी के प्रतिनिधियों या अधिकारियों के साथ काम करता है और उन्हें सेवाएं प्रदान करता है।
== विपणन और विज्ञापन उद्योग ==
मार्केटिंग और विज्ञापन उद्योग में लेखा प्रबंधक आमतौर पर ग्राहक सेवा और ग्राहक लुभाने का कार्य करते हैं। लेखा प्रबंधक विज्ञापन एजेंसी या वित्तीय सेवा कंपनी को मौजूदा ग्राहक से सीधे जोड़ने का काम करता है। वो दैनिक मामलों का प्रबंधन करता है और ग्राहकों की संतुष्टि सुनिश्चित करता हैं। कंपनी अथवा एजेंसी का राजस्व बढ़ाने के लिए लेखा प्रबंधक अधिक ग्राहकों जोड़ने का कार्य भी करता है।
== आईटी संगठन ==
आईटी संगठनों में, लेखा प्रबंधक बड़े अनुबंधों को निष्पादित करने की जिम्मेदारी के साथ वरिष्ठ प्रबंधन की भूमिका में होता है। उसके लिए ग्राहकों को लुभाने के साथ-साथ लाभ और हानि को नियंत्रित करना भी प्रमुख गतिविधियों में से एक है।
== सन्दर्भ ==