411 REFERENCE · Wikipedia
रोमन गाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|250px|रोमन साम्राज्य के अन्तर्गत गाल
गाल (Gaul) उस प्रदेश का अंग्रेजी नाम है जिसे रोमन लोग 'गैलिया' (Galia) कहते थे। रोमन साम्राज्य में गाल के अंतर्गत आधुनिक समूचा फ्रांस, बेल्जियम, लक्समबर्ग, पश्चिमी स्विट्जरलैण्ड, तथा पश्चिमी जर्मनी आते थे। रोमनों ने इस क्षेत्र पर लगभग ५०० वर्ष तक शासन किया।
आरंभिक रोमन युग में यहाँ बेल्गे, क्वीतानी और कैल्टी अथवा गैली लोग रहते थे। संयुक्त रूप से ये तीनों समूह गाल कहलाते थे। वे लोग दाढ़ी और केश दोनों रखते थे। ३९० ई. पू. गाल लोग आल्प्स पार कर इटली में घुसे और रोम को नष्टभ्रष्ट कर डाला। वे इटली से निकाल बाहर तो किए गए पर काफी समय तक वे इटली प्रायद्वीप के उत्तरी भाग पर अपना प्रभुत्व बनाए रहे। २०० ई. पू. गाल लोगों ने थ्रोस और मैसीडोनिया पर आक्रमण किया और लघु एशिया में घुसे। इस प्रदेश में वे गैलीशियन के नाम से प्रख्यात हुए।
रोमनों ने गालों को इटली से निकालने के बाद आल्प्स के उत्तर में रहनेवाले गालों पर आक्रमण किया और ई. पू. १०० तक भूमध्यसागर की गालों वाली पट्टी पर अधिकार कर लिया। जूलियस सीजर ने समस्त गालों पर अधिकार प्राप्त किया। इसके लिए उसने ई. पू. ५८ और ई. पू. ५० के बीच अनेक अभियान किए। उन सबका वर्णन अपनी पुस्तक ‘द गैलिक वार्स’ में किया है। रोम के अधीन वे चार प्रांतो में बँटे रहे और इसी रूप में अगले चार सौ साल तक रहे। उनका परवर्ती इतिहास जर्मन जातियों यथा, गाथ, बर्गुडी आदि में घुल मिल गया है।
श्रेणी:रोमन साम्राज्य