Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

क्रेटोस (गॉड ऑफ़ वॉर )

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|क्रेटोस के रूप में चित्रण करता हुआ एक व्यक्ति। क्रेटोस (Kratos) वीडियो गेम शृंखला गॉड ऑफ़ वॉर का प्रमुख पात्र है।Rachel Weber The 50 most iconic video game characters of all time https://www.gamesradar.com/best-game-characters/ gamesradar 20 जुलाई 2024 en 8 नवम्बर 2021 यह शृंखला पहले यूनानी पौराणिक कथाओं और बाद में नॉर्स पौराणिक कथाओं पर आधारित है। वह पहली बार 2005 के वीडियो गेम गॉड ऑफ़ वॉर में दिखाई दिया। इसके बाद इस पात्र को नायक के रूप में पेश करने वाले आठ अतिरिक्त वीडियो गेम का विकास हुआ है। इस शृंखला के यूनानी युग के दौरान क्रेटोस को एक स्पार्टन योद्धा के रूप में चित्रित किया गया है। उसे अपने पूर्व गुरु एरीस द्वारा अपने परिवार की हत्या करने के लिए बहका दिया जाता है। बाद में वह उनकी मौत का बदला लेता है और एरीस को मारने के बाद नया गॉड ऑफ़ वॉर यानी "युद्ध का देवता" बन जाता है। क्रेटोस को अंततः पता चलता है कि वह ज़्यूस का पुत्र है। ज़्यूस बाद में उसे धोखा दे देता है। इस शृंखला में क्रेटोस आपदा को टालने या अपने भाग्य को बदलने के प्रयास में कई साहसिक कार्य करता है। यूनानी युग का एक केंद्रीय विषय प्रतिशोध है और इस दौरान के वीडियो गेम क्रेटोस की उत्पत्ति और उसके परिवार और यूनानी देवताओं के साथ उसके संबंधों पर केंद्रित हैं। नॉर्स युग में, क्रेटोस खुद को अपने क्रोध पर नियंत्रण करते हुए पाता है और अपने बेटे, एट्रियस के लिए वास्तव में एक पिता और संरक्षक बनना सीखता है।Thier Dave 'God Of War' Review: The Best God Of War Game In A Decade https://www.forbes.com/sites/davidthier/2018/04/12/god-of-war-review/ 20 जुलाई 2024 फ़ोर्ब्स en इससे उसे अपने देवत्व को स्वीकार करने में मदद मिलती है। अपनी यात्रा के दौरान, वे दोनों नॉर्स क्षेत्र के राक्षसों और देवताओं का मुकाबला करते हैं।Dad of War: What Kratos taught me about being a father https://www.washingtonpost.com/video-games/2020/06/21/dad-war-what-kratos-taught-me-about-being-father/ 20 जुलाई 2024 द वॉशिंगटन पोस्ट en सन्दर्भ श्रेणी:काल्पनिक व्यक्तित्व श्रेणी:वीडियो गेम