Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सैमद्रुप जोंगखर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मार्च 2026 सैमद्रुप जोंगखर བསམ་གྲུབ་ལྗོངས་མཁར་ Bhutan bottom भूटान में स्थान राष्ट्र भूटान जिला सैमद्रुप जोंगखर जिला 4.47 2017 9325 auto जातियाँ धर्म भूटान समय +6 26 48 N 91 30.3 E region:BT inline,title 173 सैमद्रुप जोंगखर (ज़ोंगखा: བསམ་གྲུབ་ལྗོངས་མཁར་; उच्चारण: समद्रुप जोंखार) भूटान के सैमद्रुप जोंखार जिले का एक शहर है। यह शहर भूटान के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित है। यह भारतीय राज्य असम के साथ अपनी सीमा साझा करता है। 1960 के दशक में समद्रुप जोंगखार-ताशीगांग राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के परिणामस्वरूप इस नगर का विकास हुआ। इतिहास thumb|ज़ोंगखाग प्रशासनिक कार्यालय, सैमद्रुप जोंगखार: भूटान में शासन और परंपरा का प्रवेश-द्वार भूटान के दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित ज़ोंखाग प्रशासन एक प्रशासनिक केंद्र है।Dzongkhag Administration, Samdrup Jongkhar – Samdrup Jongkhar Dzongkhag https://samdrupjongkhar.gov.bt ज़ोंगखाग प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट 21 फरवरी 2026 en ज़ोंगखाग प्रशासन, सैमद्रुप जोंगखार – सैमद्रुप जोंगखार ज़ोंगखाग यह देश के सबसे पुराने और महत्वपूर्ण व्यापारिक शहरों में से एक है। भारतीय राज्य असम की सीमा से सटा यह शहर 'ड्रैगन की भूमि' (भूटान) और बाहरी दुनिया के बीच एक सेतु का काम करता है। सैमद्रुप जोंगखर का आधुनिक विकास मुख्य रूप से 1960 के दशक में शुरू हुआ, जब यहाँ से ताशीगांग तक राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हुआ। ऐतिहासिक रूप से, यह क्षेत्र पूर्वी भूटान के 'शारचोप' लोगों के लिए व्यापार का मुख्य केंद्र रहा है। पुराने समय में यहाँ के लोग सीमा पार जाकर असम के 'गुडामा' (वर्तमान दर्रंगा, जहाँ दर्रंगा मेलाDarranga Mela- a place of tourism and business https://www.socialvillage.in/resources/26431-daranga-mela-place-tourism-business सोशल विलेज 21 फरवरी 2026 en 16 नवम्बर 2011 दर्रंगा मेला- पर्यटन और व्यापार का स्थान भी लगता है) से वस्तु-विनिमय किया करते थे। भूगोल भौगोलिक दृष्टि से, यह शहर हिमालय की तलहटी में स्थित है। वहाँ की जलवायु भूटान के अन्य पहाड़ी क्षेत्रों की तुलना में थोड़ी गर्म और आर्द्र है। आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व thumb|सैमद्रुप जोंगखार शहर के केंद्र में स्थित एक प्रार्थना चक्र सैमद्रुप जोंगखर पूर्वी भूटान के जिलों जैसे ताशीगांग, पेमागत्शेल और ल्हुन्त्से के लिए एक आर्थिक जीवन रेखा है। यहाँ का बाज़ार भारतीय और भूटानी संस्कृति का एक अनूठा संगम है। सीमा के पास स्थित हनुमान मंदिर इसका बेहतरीन उदाहरण है, जिसका प्रबंधन दोनों देशों के लोग मिलकर करते हैं। यह धार्मिक सद्भाव और सीमा पार के आपसी भाईचारे का प्रतीक है। पर्यटन यहाँ का सैमद्रुप जोंगखर ज़ोंग (प्रशासनिक किला) और मुख्य द्वार की वास्तुकला पर्यटन का मुख्य केंद्र है। 'सैमद्रुप जोंगखर ज़ोंग' भूटान के नए ज़ोंगों में से एक है। इसे एक समतल क्षेत्र पर बनाया गया है। सैमद्रुप जोंगखर मुख्य द्वार भारत और भूटान की सीमा पर स्थित है। यह द्वार भूटान की पारंपरिक नक्काशी और पेंटिंग का एक अद्वितीय नमूना है। इसके अतिरिक्त मिथुन प्रजनन केंद्र है। यह ओरोंग के पास स्थित है। 'मिथुन' भूटान की एक विशिष्ट प्रजाति की गाय को कहा जाता है। इस गाय को बहुत पवित्र माना जाता है। सैमद्रुप जोंगखर में ज़ोथांग झील भी स्थित है जो अपने शांत वातावरण और हरियाली के लिए जानी जाती है। इन्हें भी देखें गृह एवं सांस्कृतिक कार्य मन्त्रालय (भूटान) भूटान के वस्त्र भूटान में यातायात सन्दर्भ श्रेणी:भूटानी समाज श्रेणी:भूटान का भूगोल श्रेणी:भूटान