411 REFERENCE · Wikipedia
पारहिमालय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पारहिमालय शृंखलाTranshimalaya कैलाश-न्येनचेन तंगल्हा शृंखला
Kailash south side.jpg कैलाश पर्वत पारहिमालय शृंखला में स्थित है तिब्बत(जनवादी गणतंत्र चीन) न्येनचेन थंगल्हा 7162 30 22 03 N 90 35 06 E type:mountain_region:CN 1600 NE
पारहिमालय (Transhimalaya) तिब्बत में हिमालय से समांतर चलने वाली एक पर्वतमाला का नाम है। तिब्बत में हिमालय ब्रह्मपुत्र नदी (तिब्बती भाषा में यरलुंग त्संगपो नदी) से दक्षिण में चलते हैं जबकि पारहिमालय शृंखला उस नदी से उत्तर में हिमालय के साथ-साथ चलती है। हिन्दू धर्म का पवित्र कैलाश पर्वत पारहिमालय पर्वतमाला के पश्चिमी हिस्से में स्थित है इसलिये इस पर्वतमाला के पश्चिमी भाग को 'कैलाश पर्वतमाला' (Kailash range) भी कहते हैं। पूर्वी हिस्से में न्येनचेन तंगल्हा शृंखला है। इसलिये पारहिमालय को कैलाश-न्येनचेन थंगल्हा शृंखला (Kailash - Nyenchen Tanglha range) भी कहते हैं। तिब्बती भाषा में कैलाश पर्वत को 'गंगरिनपोछे' (གངས་རིན་པོ་ཆེ) कहते हैं। इसलिए चीन की सरकार पारहिमालय को गंगदिसे-न्येनचेन थंगल्हा शृंखला (Gangdise - Nyenchen Tanglha range) कहती है।Hubert und Berit Kaier: Tibet. Geographie. https://web.archive.org/web/20160126001531/http://www.dokhyi-tibet-hunde.de/dokhyi_homepage/tibet_geographie.htm 26 जनवरी 2016 In: dokhyi-tibet-hunde.de. Abgerufen am 17. Februar 2009 (Weitere Informationen zu Geografie, Klima, Fauna und Flora). (जर्मन भाषा में)
इन्हें भी देखें
कैलाश पर्वत
न्येनचेन थंगल्हा
न्येनचेन थंगल्हा पर्वतमाला
सन्दर्भ
2
श्रेणी:पारहिमालय
श्रेणी:तिब्बत के पर्वत
श्रेणी:चीन के पर्वत