411 REFERENCE · Wikipedia
बंधक दलाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बंधक दलाल अथवा गिरवी दलाल (mortgage broker) उस मध्यस्थ को कहते हैं जो व्यक्तियों या व्यवसायों की ओर से बंधक ऋणों की मध्यस्थता का काम करता है। परंपरागत रूप से बैंक और अन्य ऋण देने वाले संस्थान अपने स्वयं के उत्पाद बेचते हैं। हालांकि बंधक के लिए बाज़ार अधिक प्रतिस्पर्धी होने के कारण बंधक दलाल की भूमिका अधिक अधिक हो गई है। संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और स्पेन कई विकसित बंधक बाजारों में बंधक दलाल ऋणदाताओं के लिए बंधक उत्पादों के बड़े विक्रेता हैं। बंधक दलाल एक ऐसे बैंक या प्रत्यक्ष ऋणदाता को ढूंढते हैं जो किसी व्यक्ति को आवश्यक विशिष्ट ऋण देने के इच्छुक हो।https://books.google.co.in/books?id=QHfG_cfZTmQC&pg=PA143 समष्टि अर्थशास्त्र पाण्डेय श्रीधर मोतीलाल बनारसीदास प्रकाशक 9788120828643 143 कनाडा में बंधक दलालों को ऋणदाता द्वारा भुगतान किया जाता है और वे अच्छे क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्तियों अथवा संस्थानों से शुल्क नहीं लेते हैं। भारत में बंधक दलाल सामान्यतः ऋण लेने वाले से दलाली का पैसा लेते हैं और यह राशि 2 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक होती है।https://www.abplive.com/business/loan-tips-if-you-are-taking-loan-from-broker-keep-these-things-in-mind-2081978 आप भी ले रहे हैं ब्रोकर की मदद से लोन तो रखें इन बातों का खास ख्याल, नहीं तो बाद में हो सकता है बड़ा नुकसान Live A. B. P. 2022-03-15 www.abplive.com hi 2024-02-03
बंधक दलाल के कर्तव्य
एक बंधक दलाल की गतिविधियों की प्रकृति और दायरा क्षेत्राधिकार के साथ भिन्न होता है। उदाहरण के लिए यूनाइटेड किंगडम में बंधक ब्रोकरेज की पेशकश करने वाला कोई भी व्यक्ति एक विनियमित वित्तीय गतिविधि की पेशकश कर रहा है; मध्यस्थ को ही यह सुनिश्चित करना होता है कि ऋण लेने वाले की परिस्थितियों के लिए उसकी सलाह उपयुक्त है और यदि सलाह बाद में दोषपूर्ण साबित होती है तो उसे वित्तीय रूप से उत्तरदायी ठहराया जाता है। अन्य क्षेत्रों में दलाल द्वारा किया गया लेनदेन ऋण कार्य तक सीमित हो सकता है जिसमें वो ऋण लेने वाले को उचित ऋणदाता की तरफ इंगित करता है और बिना कोई सलाह दिए अथवा ऋण दिलवाये अपनी दलाली ले लेता है।https://www.amarujala.com/photo-gallery/utility/loan-tips-these-mistakes-to-avoid-while-applying-for-a-loan-check-full-details-2023-10-18 ब्रोकर के जरिए लोन लेने वाले सावधान: आपकी ये छोटी गलतियां लगवा सकती हैं आपको चपत, जानें कैसे Amar Ujala hi 2024-02-03
सन्दर्भ
श्रेणी:वित्तीय सेवाएँ
श्रेणी:संविदा कानून