Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जेम्स मिल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अन्य प्रयोगों जेम्स (बहुविकल्पी) 300px|right|thumb|जेम्स मिल जेम्स मिल (1773-1836) स्कॉटलैण्ड के इतिहासकार, राजनीतिज्ञ, दार्शनिक एवं मनोवैज्ञानिक थे। डेविड रिकार्डो के साथ उन्हें क्लासिकल अर्थशास्त्र का जनक माना जाता है। वे जॉन स्टूवर्ट मिल के पिता थे। परिचय जेम्स मिल 'इंडोलोजी' की उस प्रवृत्ति के अग्रदूत थे जिसने संस्कृत भाषा, साहित्य, दर्शन, हिंदू धर्म, हिंदू समाज व्यवस्था और ब्राह्मणों की निंदा शुरू की। जेम्स मिल ने 1817 में ‘ब्रिटिश भारत के इतिहास’ व्यवस्थित ढंग से रखा। दुर्भाग्य से इसी को भारत का पहला प्रामाणिक इतिहास मान लिया गया। जेम्स मिल 1819 में कंपनी के ‘बोर्ड’ में नियुक्त हुआ और दस वर्षों के भीतर ही भारत का संपूर्ण ब्रिटिश प्रशासन उनके अधीन आ गया। उसकी पुस्तक कंपनी सरकार के हर कर्मचारी को पढ़नी पड़ती थी। उसी आधार पर भारत का शासन चलता था। मिल भारत कभी नहीं आया। उसने मनुस्मृति के एक भ्रष्ट अनुवाद और हालहेडकृत ‘ए कोड आॅफ गेंटू लॉज’ के प्रमाण पर हिंदू विरोधी, भारत विरोधी, ब्राह्मण विरोधी और संस्कृत विरोधी स्थापनाएं कर डालीं जो बहुत प्रभावी हुर्इं। इस कारण उन्हें साम्राज्यवादी इतिहासकार माना जाता है। उन्होंने व्यापार, शिक्षा, प्रेस की स्वतंत्रता, तथा कारागार अनुशासन पर बहुत लेख लिखे। परन्तु उनकी प्रमुख रचनाएँ तीन पुस्तकें थीं जिनके विषय थे- भारत का इतिहास, राजनीतिक अर्थशास्त्र के तत्व और मन का विश्लेषण। इतिहास ग्रंथ में उन्होंने अंग्रेजों द्वारा भारत पर विजय एवं शासन के संचालकों के व्यवहार की कड़ी आलोचना की। परिणामस्वरूप यह इंग्लैंड के इंडिया हाउस के अधिकारी और फिर संचालक नियुक्त कर दिए गए। उन्होंने इंग्लैंड की राजनीति के दार्शनिक परिवर्तनवाद (philosophical redicalism) की स्थापना की और मताधिकार के विस्तृत विस्तार द्वारा सुराज्य की सुरक्षा का पक्ष लिया। उन्होंने प्रसिद्ध दार्शनिक बेंथम के सिद्धांतों का समर्थन करते हुए उनके मनोवैज्ञानिक पक्ष का विकास किया और साहचर्यवाद को मानसिक यांत्रिकी का रूप देकर सर्वोत्कर्ष पर पहुँचा दिया। उन्होंने सभी मानसिक घटनाओं को साहचर्य से और समस्त साहचर्य को अव्यवधान अर्थात एक साथ घटित होने से उत्पन्न प्रतिपादित किया।इन्होने भारतीय इतिहास का विभाजन हिन्दू काल , मुस्लिम काल और ब्रिटिश काल मे किया| सन्दर्भ संदर्भ ग्रंथ thumb|Elements of political economy, 1826 thumb|Alexander Bain, James Mill. A biography, 1882 जेम्स मिल: दी हिस्ट्री ऑव ब्रिटिश इंडिया; एलीमेंट्स ऑफ पोलिटिकल एकोनॉमी; एनलिसिस ऑफ द फेनामेला ऑफ ह्रूमन माइंड; एलेग्जैंडर बेल: जेम्स मिल; जी0 एस0 बोवर: हार्टले ऐंड जेम्स मिल इन्हें भी देखें जॉन स्टुअर्ट मिल जॉन मिल्स (विश्वकोशकार) बाहरी कड़ियाँ जेम्स मिल : उपयोगितावादी विचारक और अर्थशास्त्री James Mill https://web.archive.org/web/20050301010344/http://www.utilitarian.net/jmill/ 1 मार्च 2005 Stanford Encyclopedia of Philosophy entry James Mill's common place books https://web.archive.org/web/20121007025732/http://www.intellectualhistory.net/mill/ 7 अक्तूबर 2012 श्रेणी:इतिहासकार श्रेणी:मनोवैज्ञानिक श्रेणी:भारत के इतिहास के लेखक श्रेणी:राजनैतिक सिद्धान्तकार श्रेणी:दार्शनिक