411 REFERENCE · Wikipedia
इंडोनेशिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Republik Indonesia इंडोनेशिया गणराज्य इंडोनेशिया Flag of Indonesia.svg National emblem of Indonesia Garuda Pancasila.svg frameless पृथ्वी दिखाएँ upright=1.15|frameless दक्षिण-पूर्व एशिया दिखाएँ 1 Bhinneka Tunggal Ika("अनेकता में एकता") Indonesia Raya (इंडोनेशिया महान) इंडोनेशियाई जकार्ता इंडोनेशियाई capital एकात्मक अध्यक्षीय गणराज्य राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो उपराष्ट्रपति गिब्रान राकाबुमिंग राका 14वाँ 1904569 4.85 28,49,73,643 2024 चतुर्थ 27,02,03,917 2020 88वाँ 2025 $4.98 खरबhttps://www.imf.org/en/Publications/WEO/weo-database/2024/October/weo-report?c=536,&s=NGDPD,PPPGDP,NGDPDPC,PPPPC,&sy=2022&ey=2029&ssm=0&scsm=1&scc=0&ssd=1&ssc=0&sic=0&sort=country&ds=.&br=1 World Economic Outlook Database, October 2024 Edition. (Indonesia) International Monetary Fund www.imf.org 22 October 2024 22 October 2024 7वाँ $17,520 102वाँ 2023 increase 0.728 6 May 2025 Human Development Report 2025 https://hdr.undp.org/system/files/documents/global-report-document/hdr2025reporten.pdf live https://web.archive.org/web/20250506051232/https://hdr.undp.org/system/files/documents/global-report-document/hdr2025reporten.pdf 6 May 2025 6 May 2025 United Nations Development Programme en 113वाँ स्वतंत्रता डच साम्राज्य से स्वीकृत 27 दिसंबर 1949 इण्डोनेशियाई रुपिया (Rp) IDR अनेक +7, +8, +9 .id +62 6 10 S 106 49 E type:city_region:ID 40.2% जावा
15.5% सुंदा
3.7% मलय
3.6% बाताक
3.0% मदुराई
34.0% अन्य
2010 87.1% इस्लाम
10.4% इसाई धर्म
7.38% प्रोटेस्टैंट संप्रदाय
3.07% कैथोलिक संप्रदाय
1.7% हिन्दू धर्म
0.8% अन्य 2024 Population Geographic Information System
https://gis.dukcapil.kemendagri.go.id/peta/
Directorate General of Population and Civil Registration
Ministry of Home Affairs of the Republic of Indonesia
23 March 2025
id
5 जुलाई 2022
https://web.archive.org/web/20220705211227/http://gis.dukcapil.kemendagri.go.id/peta/
dead
लोक सभा अध्यक्ष पुआन महारानी सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति सुनार्तो संवैधानिक न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति सुहार्तोयो घोषित 17 अगस्त 1945 143 $1.49 खरब 2025 16वाँ $5,248 118वाँ 37.9 2024 decrease Gini ratio Maret 2024 tercatat sebesar 0,379 https://www.bps.go.id/id/pressrelease/2024/07/01/2371/gini-ratio-maret-2024-tercatat-sebesar-0-379-.html 15 July 2024 bps.go.id बाएँ
Indonesia इंडोनेशिया
इंडोनेशिया (id Indonesia no) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक विशाल देश है। जिसकी राजधानी जकर्ता से (कालिमन्तन ) नूसन्तारा हो गयी है एवं यह 17,508 द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 27 करोड़ है,https://www.bbc.com/hindi/articles/c72v8893q02o दुनिया के सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश में भारत की जड़ें मज़बूत होने की कहानी यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है।
इतिहास
ईसा पूर्व ४थी शताब्दी से ही इंडोनेशिया द्वीपसमूह एक महत्वपूर्ण व्यापारिक क्षेत्र रहा है। बुनी अथवा मुनि सभ्यता इंडोनेशिया की सबसे पुरानी सभ्यता है। चौथी शताब्दी ईसा पूर्व तक ये सभ्यता काफी उन्नति कर चुकी थी। ये हिंदू एवं बौद्ध धर्म मानते थे और ऋषि परvan der Kroef Justus M. 1951-07 The Term Indonesia: Its Origin and Usage https://www.jstor.org/stable/595186?origin=crossref Journal of the American Oriental Society 71 3 166 10.2307/595186 का अनुकरण करते थे। अगले दो हजार साल तक इंडोनेशिया एक हिंदू और बौद्ध देशों का समूह रहा। यहाँ हिंदू राजाओं का राज था। किर्तानेगारा और त्रिभुवना जैसे राजा यहाँ सदियों पहले राज करते थे। श्रीविजय के दौरान चीन और भारत के साथ व्यापारिक सम्बंध थे। स्थानीय शासकों ने धीरे-धीरे भारतीय सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक प्रारुप को अपनाया और कालांतर में हिंदू और बौद्ध राज्यों का उत्कर्ष हुआ। इंडोनेशिया का इतिहास विदेशियों से प्रभावित रहा है, जो क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों की वजह से खिंचे चले आए। मुस्लिम व्यापारी अपने साथ इस्लाम लाए।
यहाँ के इस्लामी संस्कृति पर हिंदु धर्म का प्रभाव दिखता है। लोगों और स्थानों के नाम आज भी अरबी एवं संस्कृत में रखे जाते हैं यहाँ आज भी पवित्र कुरान क अरबी भाषा में पढ़ी व पढ़ाई जाती है। यूरोपिय शक्तियाँ यहाँ के मसाला व्यापार में एकाधिकार को लेकर एक-दूसरे से लड़ीं। तीन साल के इटालियन उपनिवेशवाद के बाद (द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद) इंडोनेशिया को स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
नामोत्पत्ति
इसका और साथ के अन्य द्वीप देशों का नाम भारत के पुराणों में दीपांतर (दीपान्तर) भारत (अर्थात सागर पार भारत) है। यूरोप के लेखकों ने 150 वर्ष पूर्व इसे इंडोनेशिया (इण्डोनेशिया) (इंद= भारत + नेसोस = द्वीप के लिये) दिया और यह धीरे धीरे लोकप्रिय हो गया। की हजर देवान्तर (देवांतर) पहला देशी था जिसने अपने राष्ट्र के लिये इंडोनेशिया (इण्डोनेशिया) नाम का प्रयोग किया। कावी भाषा में लिखा भिन्नेक तुंग्गल इक (भिन्नता में एकत्व) देश का आदर्श वाक्य है। दीपांतर (दीपान्तर) नाम अभी भी प्रचलित है इंडोनेशिया अथवा जावा भाषा के शब्द नुसान्तर में। इस शब्द से लोग बृहद इंदोनेशिया समझते हैं।
अर्थव्यवस्था
इंडोनेशिया एक मिश्रित अर्थव्यवस्था है, जिसमें निजी क्षेत्र एवं सरकारी क्षेत्र दोनों की भूमिका है। इंडोनेशिया दक्षिण-पूर्वी एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जी-२० अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। सन २०१० में, इंडोनेशिया का अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (नाममात्र) लगभग 910 अरब डॉलर था। सकल घरेलू उत्पाद में सबसे अधिक 44.4% योगदान कृषि क्षेत्र का है, इसके बाद सेवा क्षेत्र 37.1% एवं उद्योग 19.5% योगदान करती है। २०१० से, सेवा क्षेत्र ने अन्य क्षेत्रों से अधिक रोजगार दिए। हालाँकि, कृषि क्षेत्र सदियों तक प्रमुख नियोक्ता था। इंडोनेशिया विश्व की 8वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2050 तक सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और महाशक्ति बन सकता है।
विश्व व्यापार संगठन ने ये अनुमान लगाया था कि 2020 में चीन को पीछे छोड़ कर इंडोनेशिया विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक बन जाएगा लेकिन फिलहाल चीन ही विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक देश है ।
तेल और गैस, इलेक्ट्रिकल उपकरण, प्लाय-वुड, रबड़ एवं वस्त्र मुख्य निर्यात रहेंगे। रसायन, ईंधन एवं खाद्य पदार्थ भी मुख्य निर्यात रहेंगे विश्व व्यापार संगठन के अनुसार इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था 4 खरब डॉलर की है।
भाषा
यहाँ की मुख्य भाषा है इंडोनेशियाई भाषा। अन्य भाषाओं में जावा, बाली, भाषा सुंडा, भाषा मदुरा आदि भी हैं। प्राचीन भाषा का नाम कावी था जिसमें देश के प्रमुख साहित्यिक ग्रंथ हैं।
अंग्रेजी एवं अरबी भाषा का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है।
चुनौतियाँ
लेकिन इसके बाद से इंडोनेशिया का इतिहास उथलपुथल भरा रहा है, चाहे वह प्राकृतिक आपदाओं की वजह से हो, भ्रष्टाचार की वजह से, अलगाववाद या फिर लोकतंत्रीकरण की प्रक्रिया से उत्पन्न चुनौतियाँ हों। 26 दिसंबर (दिसम्बर) 2004 में आयी सुनामी लहरों की विनाशलीला से यह देश सबसे अधिक प्रभावित हुआ था। यहाँ के आचे प्रांत में लगभग डेढ़ लाख लोग मारे गये थे और हजारों करोड़ की संपत्ति (सम्पत्ति) का नुकसान हुआ था।
प्राचीन राजवंश
श्रीविजय राजवंश
शैलेन्द्र राजवंश
संजय राजवंश
माताराम राजवंश
केदिरि राजवंश
सिंहश्री
मजापहित साम्राज्य
सन्दर्भ
2
यह भी देखिए
wikt:इंडोनिशया (विक्षनरी)
बाहरी कड़ियाँ
इंडोनेशिया
श्रेणी:हिन्द महासागर के द्वीपसमूह
श्रेणी:दक्षिण-पूर्व एशियाई देश
श्रेणी:दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र
श्रेणी:इस्लामी सहयोग संगठन के सदस्य देश