411 REFERENCE · Wikipedia
मलयालम भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मलयालम ml മലയാളം, मलयालम् भारत केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तमिलनाडु, माहे, अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह, फ़ारस की खाड़ी। ३,५८,९३,९९०।http://www.ethnologue.com/show_language.asp?code=mal Malayalam Ethnologue 2007-05-28 https://www.webcitation.org/6HnkFRp3D?url=http://www.ethnologue.com/language/mal 2 जुलाई 2013 live३,३०,१५,४२० भारत में (२००१),http://www.censusindia.gov.in/Census_Data_2001/Census_Data_Online/Language/Statement1.htm Census of India - Statement 1 Registrar General & Census Commissioner, भारत 2009-12-21 https://web.archive.org/web/20080201193939/http://www.censusindia.gov.in/Census_Data_2001/Census_Data_Online/Language/Statement1.htm 1 फ़रवरी 2008 live ३,३०,६६,३९२ यदि येरावा (रावुला) भाषियों और अन्य अल्पसंख्यक भाषाओं को जोड़ दिया जाए जो मलयाल के निकट सम्बन्धी है।१८,४७,९०२ अन्य देशों में (२००७):Zachariah, K. C. & Rajan, S. Irudaya (2008), Kerala Migration Survey 2007 https://web.archive.org/web/20110526115544/http://www.cds.edu/admin/homeFiles/Kerala%20Migration%20Survey%202007.pdf 26 मई 2011 (PDF), Department of Non-resident Keralite Affairs, Government of Kerala, p. 48. This is the number of emigrants from Kerala, which is closely related to but different from the actual number of Malayalam speakers.• ७,७३,६२४ संयुक्त अरब अमीरात• ४,४७,४४० साउदी अरब में• १,३४,७२८ कुवैत में• १,३४,०१९ ओमान में• १,०५,६५५ अमेरिका में• ९४,३१० कतर में• ५८,१४६ बहरीन में• २६,२३७ ब्रिटेन में• १५,६०० शेष यूरोप में • ११,३४६ कनाडा में• १०,६३६ मलेशिया में• ७,८०० सिंगापुर में• १,४१८ ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैण्ड में 29 द्रविड़ दक्षिणी तमिल-कन्नड तमिल-कोडागू तमिल-मलयालम एक द्विभाषी मलयालम और अंग्रेज़ी बोर्ड center|250px|एक द्विभाषी मलयालम और अंग्रेज़ी साइन बोर्ड center|300pxभारत में मूल मलयालम भाषियों का वितरण ml mal mal Indic
ml
thumb|एक मलयालम् वक्ता, अपने मातृभाषा में बोलती हुईं।
मलयालम (ml മലയാളം, मलयाळम्) भारत के केरल राज्य में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है। यह द्राविड़ भाषा-परिवार में आती है। केरल के अलावा यह तमिलनाडु के कन्याकुमारी तथा उत्तर में कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जनपदों, लक्षद्वीप तथा अन्य कई देशों में बसे मलयालियों द्वारा बोली जाती है।
मलयालम भाषा और लिपि के हिसाब से तमिल (तमिऴ्) के काफ़ी निकट है। इस पर संस्कृत का प्रभाव ईसा के पूर्व पहली सदी से हुआ है। संस्कृत शब्दों को मलयालम शैली के अनुकूल बनाने के लिए संस्कृत से अवतरित शब्दों को संशोधित किया गया है। अरबों के साथ सदियों से व्यापार सम्बन्ध अंग्रेज़ी तथा पुर्तगाली उपनिवेशवाद का असर भी भाषा पर पड़ा है।
नाम
मलयालम् वा मलयाळम् का संधि-विच्छेद है: मलै (मूल शब्द : मलय, अर्थ : पर्वत) + अळम (मूल शब्द: आलयम, अर्थ: स्थान)। इसके भाषिक भारत के पश्चिमी घाट के गर्भ में निवास करते हैं और इसी कारण यह नाम पड़ा है।
उद्भव
मलयालम् भाषा वा उसके साहित्य की उत्पत्ति के संबंध में ढँग के विश्वसनीय प्रमाण नहीं प्राप्त हैं। फिर भी मलयालम् साहित्य की प्राचीनता लगभग एक हज़ार वर्ष तक की मानी गयी है। भाषा के संबंध में हम केवल इस निष्कर्ष पर ही पहुँच सके हैं, कि यह भाषा संस्कृतजन्य नहीं है, वरन् यह द्राविड़ परिवार की ही सदस्या है। परंतु यह अभी तक विवादास्पद है कि यह तमिल से अलग हुई उसकी एक शाखा है अथवा मूल द्राविड़ भाषा से जनित अन्य दक्षिणी भाषाओं की तरह ही अलग से अपना अस्तित्व रखने वाली कोई भाषा है। अर्थात समस्या यही है कि तमिल और मलयालम् का रिश्ता माँ-बेटी का है या बहन-बहन का। अनुसन्धान द्वारा इस पहेली का हल ढूँढने का कार्य भाषा-वैज्ञानिकों का है और वे ही इस गुत्थी को सुलझा सकते हैं। जो भी हो, इस बात में सन्देह नहीं है कि मलयालम् साहित्य केवल उसी समय से पल्लवित होने लगा था, जब तमिल का साहित्य फल फूल चुका था। संस्कृत साहित्य के ही भाँति तमिल साहित्य को भी हम मलयालम् की प्यास बुझानेवाली स्रोतस्विनी कह सकते हैं।
सन् ३१०० ईसापूर्व से लेकर १०० ईसापूर्व तक यह प्राचीन तमिल की ही एक स्थानीय रूपांतर रही थी। ईसा पूर्व प्रथम सदी से इस पर संस्कृत का प्रभाव हुआ। तीसरी सदी से लेकर पन्द्रहवीं सदी के मध्य तक मलयालम का मध्यकाल माना जाता है। इस काल में जैनियों ने भी भाषा को प्रभावित किया। आधुनिक काल में सन् १७९५ में परिवर्तन आया, जब इस राज्य पर अंग्रेज़ी शासन पूर्णरूपेण स्थापित हो गया।
इन्हें भी देखें
मलयालम साहित्य
मलयालम लिपि
मणिप्रवालम
केरल
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
पाठ्यपुस्तकें
पुस्तक शृंखला इनटेनसीव
An Intensive Course in Malayalam
An Intermediate Course Reader in Malayalam
An Advanced Course Reader in Malayalam
पुस्तक शृंखला अपनी बोली
अपनी बोली मलयालम लिपी https://web.archive.org/web/20220808103653/https://bharatavani.in/bharatavani/home/book?id=Apni%20Boli-Script%20Book%20in%20Malayalam%20Level-1 8 अगस्त 2022
अपनी बोली मलयालम 1
अपनी बोली मलयालम 2
अपनी बोली मलयालम 3
पुस्तक शृंखला भारतीय भाषा ज्योति
भारतीय भाषा ज्योति मलयालम
विदेशी पुसत्कें
Malayalam: A University Course and Reference Grammar
Язык Малаялам
शब्दकोश
A Malayalam and English Dictionary
मलयालम-हिंदी, मलयालम-अंग्रेज़ी एवं अन्य शब्दकोश
हिन्दी-मलयालम शब्दकोश
मलयालम-हिन्दी शब्दकोश
autocollapse
श्रेणी:द्रविड़ भाषाएँ
श्रेणी:विश्व की प्रमुख भाषाएं
श्रेणी:भारत की भाषाएँ
श्रेणी:केरल की भाषाएँ
श्रेणी:लक्षद्वीप की भाषाएँ
श्रेणी:केरल
श्रेणी:भारत में शास्त्रीय भाषाएँ