Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यातना शिविर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|270x270पिक्सेल|दक्षिण अफ़्रीका में द्वितीय बोअर युद्ध यातना शिविर में बोअर महिलाएँ और बच्चे (1899–1902) यातना शिविर एक प्रकार का कारावास होता है जहाँ राजनीतिक बँधुओं या अल्पसंख्यकों को बेगार करवाने या मारने के लिए रखा जाता है। यातना शिविरों के ख्यात उदाहरणों में से नाज़ी यातना शिविर, बोअर यातना शिविर, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका द्वारा जर्मन, इतालवी और जापानी अमेरिकियों की नज़रबंदी, और सोवियत गुलाग हैं। इतिहास रूसी शिविर गुलाग अंगूठाकार|वोर्कुतलाग, एक बड़े गुलाग, के एक उपशिविर का दंड कक्ष, 1945 रूसी साम्राज्य में अपराधों के लिए निर्वासन और बेगार के दंड सुनाए जाते थे। सबसे बड़े अपराधों के लिए दिए गए दंड की श्रेणी कातोर्गा थी, जो श्रम शिविर कारावास के समान था। इतिहासकार ऐन ऐपलबॉम के अनुसार, कातोर्गा कोई आम दंड नहीं था; 1906 को लगभग 6,000 कातोर्गा अपराधी पहले से ही दंड काट रहे थे, और 1916 में 28,600 ऐसे अपराधी थे।Applebaum, Anne. Gulag: A History. Anchor, 2004, pp. xxxi रूसी गृहयुद्ध के समय, लेनिन और बोलशेविक ने "विशेष" कारावास शिविरों की स्थापना की, जो चेका के प्राधिकरण में था।Applebaum, Anne. "Gulag: A History". Anchor, 2003, pp. 12The Lost Literature of Socialism, George Watson लेनिन की योजना के अनुसार, इन शिविरों का अलग मक़सद था।Applebaum, Anne. "Gulag: A History". Anchor, 2003, pp. 5 प्रथम विश्वयुद्ध के बाद वाले चरम स्थितियाँ हेतु, इनमें युद्ध बँधुओं को रखा गया था।https://books.google.com/books?id=z23IBgAAQBAJ&dq=lenin+concentration+camps+stalinist+obviously&pg=PA512 Reconstructing Lenin: An Intellectual Biography Krausz Tamás 27 February 2015 NYU Press 978-1-58367-449-9 512 en 1929 को, अपराधी और राजनीतिक बँधुओं की श्रेणीकरण को विस्थापित किया गया,Applebaum, Anne. Gulag: A History. Anchor, 2003, pp. 50. शिविरों का प्राधिकरण संयुक्त राज्य राजनीतिक निदेशालय को दिया गया, और उनका विस्तार उस हद तक किया गया कि वे सोवियत अर्थव्यवस्था का बड़ा भाग बन गए।Ellman Michael 2002 Soviet Repression Statistics: Some Comments http://sovietinfo.tripod.com/ELM-Repression_Statistics.pdf Europe-Asia Studies 54 2 1151–1172 10.1080/0966813022000017177 43510161 14 August 2011 25 मई 2019 https://web.archive.org/web/20190525134942/http://sovietinfo.tripod.com/ELM-Repression_Statistics.pdf dead इस गुलाग प्रणाली में कई सौhttps://www.britannica.com/place/Gulag Gulag Definition, History, Prison, & Facts 2024-06-21 Britannica en 2024-07-15 शिविर थे तथा 1929 से 1953 तक 1.8 करोड़ लोगों को यहाँ रखा गया था।https://www.pulitzer.org/winners/anne-applebaum Gulag: A History, by Anne Applebaum (Doubleday) 2004 The Pulitzer Prizes 2019-11-13 ख़ुरुश्चेव पिघल के दौरान, गुलाग अपने आकार के एक चौथाई तक सिकुड़ गया और सोवियत समाज में उसका महत्त्व भी घटा।Marc Elie. Khrushchev's Gulag: the Soviet Penitentiary System after Stalin's death, 1953-1964. Denis Kozlov et Eleonory Gilburd. The Thaw: Soviet Society and Culture during the 1950s and 1960s, Toronto University Press, pp.109-142, 2013, 978-1442644601. ⟨hal-00859338⟩ नाज़ी शिविर नाज़ी यातना शिविर thumb|बूख़नवाल्ड यातना शिविर में यहूदी बेगारी, 16 अप्रैल 1945 1933 को जब नाज़ियों सत्ता में आए, उन्होंने राजनीतिक बँधुओं, ख़ासकर साम्यवादियों और समाजिक लोकतंत्रवादियों, के लिए अनेक यातना शिविर स्थापित किया।White, Joseph Robert (2009). "Introduction to the Early Camps". Early Camps, Youth Camps, and Concentration Camps and Subcamps under the SS-Business Administration Main Office (WVHA). Encyclopedia of Camps and Ghettos, 1933–1945. Vol. 1. Indiana University Press. pp. 3–16. 978-0-253-35328-3. उस वर्ष के अंत बँधुओं को रिहा कर दिया गया, और 1936 तक शिविरों की जनसंख्या घटने लगी। 1937 को नाज़ियों ने हज़ारों "असमाजिकों" को गिरफ़्तार किया, जिनमें से रोमानी, बेघर, मानसिक रोगी, तथा अवज्ञाकारी शामिल थे। 1938 से यहूदियों उनके सबसे बड़े निशाने थे। द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत से, शिविरों का विस्तार किया गया और उन्हें अधिक घातक बनाया गया।Wachsmann, Nikolaus (2009). "The Dynamics of Destruction: The Development of the Concentration Camps, 1933–1945". In Jane Caplan; Nikolaus Wachsmann (eds.). Concentration Camps in Nazi Germany: The New Histories. Routledge. pp. 17–43. 978-1-135-26322-5. अपने चरम पर, नाज़ी यातना शिविर प्रणाली में 15,000 शिविरhttps://www.jewishvirtuallibrary.org/jsource/Holocaust/cclist.html Concentration Camp Listing Editions Kritak Belgium Sourced from Van Eck, Ludo Le livre des Camps and Atlas of the Holocaust https://archive.org/details/atlasofholocaust00mart Gilbert, Martin William Morrow 1993 0-688-12364-3 New York. In this online site are the names of 149 camps and 814 subcamps, organized by country. और कम से कम 7,15,000 बँधुए थे।The Third Reich in Power https://archive.org/details/thirdreichinpowe0000evan_q2i7 Evans Richard J. Penguin Group 2005 978-0-14-303790-3 New York लगभग 16.5 लाख लोगों को शिविरों में भेजा गया, जिनमें से लगभग दस लाख की मृत्यु कारावास के दौरान हुई। गैलरी यह भी देखें श्रम शिविर गुलाग नया गाँव लाओगाई संदर्भ