Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मुंगेली जिला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मुंगेली ज़िलाMungeli district Mungeli in Chhattisgarh (India).svg मुंगेली ? 7,01,707 2011 ? तहसील ? हिन्दी, छत्तीसगढ़ी मुंगेली ज़िला भारत के छत्तीसगढ़ राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय मुंगेली है। मुंगेली ज़िला बिलासपुर ज़िले से अलग होकर १ जनवरी २०१२ में अस्तित्व में आया।"Inde du Nord - Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Pratiyogita Darpan https://web.archive.org/web/20190702180520/https://books.google.com/books?id=7egDAAAAMBAJ 2 जुलाई 2019 ," July 2007 विवरण इस नये जिले का गठन मुंगेली, पथरिया और लोरमी तहसीलों को मिलाकर किया गया है। नये जिले में कुल ६६९ गांव और १४९ पटवारी हल्के हैं। इस नये जिले का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल एक लाख ६३ हजार ९४२ हेक्टेयर है। नवगठित मुंगेली जिले की कुल जनसंख्या चार लाख ७२ हजार है। आगर नदी, मनियारी, रहन और शिवनाथ नदी के आंचल में फैले इस नये जिले में अचानकमार, टाईगर रिजर्व सहित सेतगंगा, मदकूद्वीप जैसे ऐतिहासिक स्थल भी सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र हैं। नये जिले में छः पुलिस थाने- मुंगेली, लोरमी, पथरिया, जरहागांव, सेतगंगा, लालपुर सहित तीन पुलिस चौकियां भी हैं। नये जिले में पांच कॉलेज, ३६ हायर सेकेण्डरी स्कूल, ७१ हाई स्कूल, २६९ मिडिल स्कूल, ७११ प्राथमिक शालाएं, तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और ३८७ आंगनबाड़ी केन्द्र कार्यरत हैं। इनके अलावा मुंगेली और पथरिया में मिनी आई.टी.आई. कार्यरत हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नये जिले में ५१२ उचित मूल्य दुकाने संचालित हो रही है। जिले में चार कृषि उपज मण्डी और ३२ राईस मिल भी कार्यरत है। बैंक सेवाओं की दृष्टि से इस जिले में भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंदौर सहित सहकारिता के क्षेत्र में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक और जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की शाखाएं संचालित हो रही हैं। इन्हें भी देखें मुंगेली छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के जिले सन्दर्भ श्रेणी:छत्तीसगढ़ के जिले *